मूकनायक :-ओमप्रकाश वर्मा
राजस्थान/ हिंडौन सिटी
*अबकी बार रिपीट होगी कांग्रेस सरकार – सत्येंद्र जाटव*
राज्य सरकार की ओर से जाटव कल्याण बोर्ड का गठन किए जाने पर कस्बा सूरौठ में जाटव समाज के लोगों ने मिठाई वितरित कर जश्न मनाया। जाटव समाज के काफी लोग शनिवार की शाम को बस स्टैंड के पास कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश सचिव सत्येंद्र जाटव के नेतृत्व में एकत्रित हुए तथा मिठाई वितरित कर खुशी का इजहार किया तथा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं क्षेत्रीय विधायक भरोसी लाल जाटव का आभार जताया । जाटव कल्याण बोर्ड का गठन किए जाने की राज्य सरकार की ओर से घोषणा किए जाने के बाद कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश सचिव एवं जाटव समाज सुधार समिति हिंडौन के अध्यक्ष सत्येंद्र जाटव, मास्टर प्यारेलाल जाटव, जीवन पटैल, करण पटेल, राम सिंह करू, राहुल पटैल, धर्म सिंह सरस, अभिषेक, धर्म सिंह पटैल, सौमला के पूर्व सरपंच भगवान सिंह जाटव, देशराज नोनिया विमल, नवल सौमली, रूप सिंह जाटव सहित काफी लोग बस स्टैंड के पास एकत्रित हुए तथा मिठाई वितरित कर जश्न मनाया। इस दौरान सेवादल के प्रदेश सचिव सत्येंद्र जाटव ने कहा कि अबकी बार कांग्रेस की सरकार रिपीट होगी।

