Thursday, February 26, 2026
Homeमध्यप्रदेश*गोरमी में दो युवकों पर एससी एसटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज*

*गोरमी में दो युवकों पर एससी एसटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज*

*मूकनायक, जिला ब्यूरो चीफ भिंड; बुद्धप्रकाश बौद्ध*

गोरमी । गोरमी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सीताराम की लावन में दो युवकों ने गांव के ही निवासी युवक के साथ बुधवार शाम को आपसी झगड़े को लेकर मारपीट करते हुए जाति सूचक गालियां दीं तथा युवक को जान से मारने की धमकी भी दी गई।

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सीताराम की लावन निवासी आरोपीगण विकास गुर्जर और भोला गुर्जर ने फरियादी पंकज जाटव 21 वर्ष पुत्र कुशपाल जाटव के घर के सामने उसे जाति सूचक गालियां देते हुए मारपीट शुरू कर दी व जान से मारने की धमकी देकर भाग खड़े हुए। पुलिस ने अपराध क्रमांक 333/2023 के तहत आरोपियों पर एससी-एसटी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है और मामला विवेचना में लिया है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments