Thursday, February 26, 2026
Homeभिण्ड*कलेक्टर ने जिले के समस्त शस्त्र लायसेंसधारी नागरिकों से अपने शस्त्र संबंधित...

*कलेक्टर ने जिले के समस्त शस्त्र लायसेंसधारी नागरिकों से अपने शस्त्र संबंधित थाने में शीघ्र जमा कराने अपील की*

मूकनायक भिंड जिला संवाददाता राजबंश जामोर

*कलेक्टर ने सिटी कोतवाली भिण्ड पहुंचकर अपना लायसेंसी शस्त्र जमा किया*

कलेक्टर श्री संजीव श्रीवास्तव ने जिले में विधानसभा निर्वाचन 2023 स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक ढ़ंग से सम्पन्न कराने के लिए जिले के सभी प्रकार के शस्त्र लाइसेंस तत्काल प्रभाव से 05 दिसम्बर 2023 तक निलंबित कर दिए हैं।
उन्होंने सिटी कोतवाली भिण्ड पहुंचकर अपना लायसेंसी शस्त्र जमा किया। उन्होंने जिले के समस्त शस्त्र लायसेंसधारी नागरिकों से अपील कर कहा है कि सभी शस्त्र लायसेंसधारी नागरिक अपने अपने शस्त्र संबंधित थाने में शीघ्र जमा करा दें।
समस्त आर्म्स लायसेंसी शस्त्र धारक संबंधित थानों के साथ-साथ वैध आर्म्स डीलर की सेफ कस्टडी में अपने लायसेंसी शस्त्र जमा कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि समस्त आर्म्स लायसेंस जो राज्य एवं जिलों से जारी होकर इस जिले में दर्ज /नवीनीकरण नहीं कराए गये हैं, वे सभी लायसेंसी शस्त्र को संबंधित थानों/ वैध आर्म्स डीलर की सेफ कस्टडी में तत्काल जमा कराकर विधानसभा निर्वाचन 2023 स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक ढ़ंग से सम्पन्न कराने में सहयोग करें।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments