मूकनायक :-ओमप्रकाश वर्मा
राजस्थान /करौली
सूरौठ मे ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना घोषित नहीं किए जाने के विरोध में रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सूरौठ तहसील मुख्यालय पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष शिवराज मीणा के नेतृत्व में केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया तथा सड़क पर खाली मटके फोड़े। इस दौरान कस्बे के मुख्य चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने करीब आधा घंटे तक जमकर नारेबाजी की तथा केंद्र सरकार से पूर्वी राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट को अबिलंब राष्ट्रीय परियोजना घोषित करवाने की मांग की।
हिंडौन देहात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता प्रमोद तिवाड़ी ने बताया कि जिले भर के कांग्रेस कार्यकर्ता रविवार को सूरौठ तहसील मुख्यालय पर स्थित गांधी स्मारक मैदान में एकत्रित हुए। इस दौरान आयोजित हुई बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिवराज मीणा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बैठक में कांग्रेस जिला अध्यक्ष मीणा एवं अन्य पदाधिकारियों ने पूर्वी राजस्थान के 13 जिलों के लिए जीवनदायनी माने जाने वाली ईआरसीपी को केंद्र सरकार की ओर से राष्ट्रीय परियोजना घोषित नहीं किए जाने पर रोष जताया गया। इसके पश्चात कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कस्बे के मुख्य चौराहे पर पहुंचकर सड़क पर खाली मटके फोड़ कर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष शिवराज मीणा, सूरौठ मंडल अध्यक्ष बत्तू मेंबर, जिला महासचिव राजीव शुक्ला, विश्राम मीणा, केदार मीणा,ब्लॉक कांग्रेस प्रवक्ता प्रमोद तिवाड़ी, , मोहर सिंह मीणा खिरखिड़ा, वेद प्रकाश शर्मा, हरि सिंह मीणा सूबेदार, राहुल मीणा, कमलेश महावर, सत्येंद्र जाटव, दलवीर चौधरी, रामप्रताप पाराशर, नीरज बंसीवाल, बृजेश भारद्वाज, राम सिंह करू, तैयब खान, कल्ला खान आदि कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की तथा मटका फोड़ प्रदर्शन किया। इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष शिवराज मीणा ने कहा कि ईआरसीपी को केंद्र सरकार मनमर्जी के चलते राष्ट्रीय परियोजना घोषित नहीं कर रही है। ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना घोषित नहीं किए जाने के कारण पूर्वी राजस्थान के 13 जिलों में सिंचाई एवं पीने के पानी की समस्या बढ़ती जा रही है। ईआरसीपी को नेशनल प्रोजेक्ट घोषित किए जाने पर पूर्वी राजस्थान में सिंचाई एवं पीने के पानी की समस्या का स्थाई समाधान संभव है।

