Thursday, February 26, 2026
Homeराजस्थानसूरौठ सीएलजी की बैठक विधानसभा चुनाव की तैयारीयों पर हुई चर्चा

सूरौठ सीएलजी की बैठक विधानसभा चुनाव की तैयारीयों पर हुई चर्चा

मूकनायक:-ओमप्रकाश वर्मा
राजस्थान /हिंडौन सिटी

सूरौठ मै पुलिस थाना परिसर में रविवार को शांति समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सूरौठ थाना प्रभारी लोकेंद्र सिंह चौधरी ने की। बैठक में विधानसभा की तैयारी के संबंध में चर्चा की गई। बैठक में थाना प्रभारी लोकेंद्र सिंह ने कहा कि सभी सीएलजी सदस्य एवं आम जन विधानसभा चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन व पुलिस का सहयोग करें। थाना प्रभारी चौधरी ने कहा कि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी के बारे में तुरंत अधिकारियों को सूचित करें एवं सभी मतदाता भय मुक्त होकर मतदान करें। बैठक में काफी सीएलजी सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर कस्बा सूरौठ एवं थाना क्षेत्र के काफी लोग मौजूद रहे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments