*बडोदरा (23/9/2023)- विचारोंंका परिवर्तन दिख रहा है, मनुवादीयों की प्रयोगशाला गुजरात है*। *इसलिए अभी यहीं से मनुवादी विचारोंको समाप्त करना होगा* *और सभीको साथ लेकर, मनुवादी सरकार बदलकर, संविधान सुरक्षित कराना होगा* । *ऐसा प्रतिपादन डा. बाबासाहेब अम्बेडकर जी के पौत्र, डा. भीमराव य. अम्बेडकर (ट्रस्टी /राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष -दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया एवं समूह राष्ट्रीय अध्यक्ष -समता सैनिक दल*) *इन्होने जिल्हाधिकारी कार्यालय बड़ोदरा में, दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया बडोदा जिल्हा शाखा के तत्वाधान में ,संकल्प भूमी पर भीम आर्मी तथा संकल्प भूमी ट्रस्ट द्वारा आयोजित संकल्प दिन समारोह में किया* । *डा. बाबासाहेब अम्बेडकर जी के साथ, सर सयाजीराव गायकवाड महाराज के बडोदरा संस्थान में नौकरी करते समय, जातिवादी सिपाई और अन्य लोगों ने छुआछुत का घिनौना बर्ताव किया था*। *उसके विरोध में दि. 23/9/1917 को सयाजीराव गायकवाड़ उद्यान में वटवृक्ष के निचे बैठकर, बाबासाहब ने किए हुये सम्यक संकल्प के 106 वे संकल्प दिन समारोह कार्यक्रम में* *डा.भीमराव य. अम्बेडकर जी ने आगे कहां की, संकल्प दिन को अभी लाखों लोग आकर, डा. बाबासाहेब अम्बेडकर जी का सम्यक संकल्प लेकर जाते हैं* । *आने वाले 2024 के चुनाव में अपनी व्यवस्था लानी होगी* , * *संविधान को माननेवाले पार्टी को ही हमें चुनकर लाना होगा, ऐसा आवाहन किया*
*विधायक एवं दिल्ली के भूतपूर्व मंत्री राजेंद्रपाल गौतम ने “जाती छोडो- समाज जोडो” का नारा देकर, अपने हक्क एवं अधिकारों को हासिल करने हेतू इकठ्ठा संघर्ष करनेका आवाहन किया*।
*सयाजीराव गायकवाड महाराज के जमाने में जिस कार्यालय में बाबासाहब बैठते थे (अभी बडोदरा का जिल्हाधिकारी कार्यालय है) वहां सुबह वंदन करने के पश्चात*, *नवलखा मैदान से संकल्प भूमी तक “बहुजन अधिकार एकता संकल्प भव्य रॅली* *निकाली गयी। उसमें डा. भीमराव य. अम्बेडकर ,राजेंद्रपाल गौतम ( राष्ट्रीय अध्यक्ष मिशन जयभीम) ,विनय बौद्ध ( राष्ट्रीय अध्यक्ष ,जयभीम आर्मी ),दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया /समता सैनिक दल के कॅप्टन प्रविण निखाडे (ट्रस्टी व आंतरराष्ट्रीय सचिव ),एस. के. भंडारे (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं स्टाफ ऑफिसर ),बी. एच. गायकवाड गुरुजी (राष्ट्रीय सचिव ), सामंत भाई सोलंकी ( गुजरात उत्तर राज्य अध्यक्ष ) , पी. एल. मारू ( गुजरात राज्य एस एस डी अध्यक्ष ) भानू भाई चौहान (गुजरात अध्यक्ष -मिशन जयभीम ) , रिपब्लिकन पार्टी के विजय भाई मैसुरिया* *आदी मान्यवर सम्मिलित हुये थे* । *जहां डा. बाबासाहेब अम्बेडकर जी ने सम्यक संकल्प किया था, वहां डा. भीमराव य. अम्बेडकर एवं अन्य सभी मान्यवरोंने वंदन किया* । *तथा भिक्खू संघ की ओर से वंदना दियी गयी*। *साथ ही समता सैनिक दल की ओर से मानवंदना दियी गयी*। *मानवंदना का संचालन एस के भंडारे ने किया* .
*संकल्प भूमी पर, संकल्प भूमी ट्रस्ट की ओर से, ट्रस्टी अनिल प्रथम जी ( डायरेक्टर जनरल ऑफ पोलीस ) की अध्यक्षता में आयोजित किए हुए कार्यक्रम में दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया की बडोदरा जिल्हा शाखा की ओर से आयोजित किए हुये श्रामणेर धम्म प्रशिक्षण शिबिर एवं उपासिका धम्म प्रशिक्षण शिबिर का समापन किया गया* । *उक्त शिबिर संपन्न कराने में भंते विशुद्ध बोधी ,केंद्रीय शिक्षक अरुण तायडे एवं केंद्रीय शिक्षिका लता ताई तायडे ने प्रबोधन का सराहनीय कार्य किया*। *यह दोनों ही धम्म प्रशिक्षण शिबिर, बडोदरा जिल्हा शाखा के अध्यक्ष रविंद्र गाडे ने बहुत श्रद्धाभाव से आयोजित किये थे*। *डा.भीमराव अम्बेडकर जी के करकमलों से सभी शिबिरार्थीयों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया* । *इस संकल्प दिन के कार्यक्रम में जनता बहुत बड़ी मात्रा में शामिल हुयी थी*।

