भारत राष्ट्र,भारतीय संविधान एवं मानवाधिकारों के रक्षार्थ अनवरत बनाए जाने वाले राष्ट्रीय संयुक्त मोर्चा भारत के घटक संगठन मूलनिवासी मुक्ति मोर्चा के जिला संयोजक क्रांति कुमार साव,जिला उपाध्यक्ष रूपा महीलांगे ,जिला सचिव बलजीत कौर एवं संभागीय सचिव प्रेमनारायण कुशवाहा ने भारत राष्ट्र नवनिर्माण अभियान के तहत भारतीय संविधान सत्संग का आयोजन किया।इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल ऋषिकर भारती ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी की मोदी सरकार सुनियोजित तरीकों से साजिशें करके भारत राष्ट्रवाद,भारत के संविधान और मानवाधिकारों के खिलाफ तेजी से देश के सार्वजनिक संस्थानों,देश के राष्ट्रीय मीडिया,राष्ट्रीय बैंको,बड़े उद्योगों को देश,विदेश के लुटेरे पूंजीवादियों को औने पौने दाम पर बेचकर भारत देश की एकता अखंडता और मानवता पर खतरे खड़े करने पर आमादा हो चुके हैं।पूर्व की मनमोहन सिंह कांग्रेस सरकार के कैग द्वारा घोषित स्पेक्ट्रम घोटाले के भ्रष्टाचार और 400 रू गैस सिलेंडर जैसी महंगाई को बड़े मुद्दे बनाकर अन्ना हजारे की पीठ पर सवार होकर सत्ता पर काबिज हुई नरेंद्र मोदी की सरकार आज उससे बड़े कैग द्वारा घोषित केंद्रीय सड़क विभाग के घोटाले,चिकित्सा विभाग और महिला बाल विकास के घोटाले, अडानी जैसे विवादास्पद उद्योगपति के अरबों के घोटाले ,बैंक लुटेरे नीरव मोदी,विजय माल्या जैसे भगोड़ों के घोटाले ,मणिपुर में महिलाओं को नंगी कर घुमाने और उनपर सामूहिक बलात्कार करने वाली घटनाओं के बावजूद सत्ता में बने रहने की हवस के कारण प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी बी. जे.पी.अब दुनिया की सबसे बड़ी ” भ्रष्टाचारी जमात पार्टी ” बन चुकी है।सारा देश ही नहीं तो दुनिया के लोगों ने भारत की विश्वप्रसिद्ध महिला पहलवानों पर बलात्कार के आरोपी भाजपा सांसद के साथ भाजपा सरकार किस तरह खड़ी रही।भाजपा सरकार में गुजरात, हरियाणा ,यू पी ,मध्यप्रदेश ,मणिपुर सहित देश भर में सांप्रदायिक और जातीय हिंसा,नफरत और महिलाओं पर दुराचार के माहौल से समाज में बेहद अराजकता उत्पन्न हो चुकी है।भारतीय जनता पार्टी जातियपुंजीवाद के हिन्दू कास्टवाद को हिन्दू राष्ट्रवाद बताकर जबरन भारतवासियों पर आतंकवादी तरीकों से थोपने पर आमादा हो चुकी है।जातिभेद,लिंगभेद ,पूंजीवाद ,छुआछूत को हिन्दू एजेंडा बनाने वाली भाजपा द्वारा वन नेशन वन इलेक्शन ,समान नागरिक संहिता की बातें करना देशद्रोह से कम नहीं है।भाजपा की मोदी सरकार द्वारा देश के अपराधी तत्वों, लुटेरों,बलात्कारियों,जमाखोरों और पाखंडियों की तुष्टिकरण के लिए भारत के लोकतांत्रिक समतामूलक संवैधानिक ढांचे को तानाशाही,राजशाही और आतंकी स्वरूप देने के लिए आए दिन संविधान में संशोधन करके लगातार काले कानून बनाने से देश की एकता और अखंडता पर बेहद खतरे खड़े हो चुके है।सत्ता काबिज हुक्मरान ही यदि भारत राष्ट्रवाद,भारत के संविधान और भारत की जनता पर दुश्मनों से ज्यादा हमलेवार बन जाएं तो भारत देश को बचाने के लिए जनांदोलन ही एक मात्र रास्ता बचता है।आइए राष्ट्रीय संयुक्त मोर्चा भारत द्वारा 1 मई 2023 को कोरबा से प्रारंभ भारत राष्ट्र नवनिर्माण अभियान को भाजपा के हिंसा,नफरत और दुराचार वाले खंडित राष्ट्रवाद के एजेंडा के खिलाफ सत्य अहिंसा और सदाचार के भारत राष्ट्रवाद वाले एजेंडा पर योगदान जनांदोलन बनाने हेतु अपना न्यूनतम 5% समय,धन और हुनर का दान अपने देश और भारतीय मानव समाज का ऋण चुकाने की भावना से अवश्य करें।

