Thursday, February 26, 2026
Homeकरौली*नियुक्ति देने की मांग को लेकर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को...

*नियुक्ति देने की मांग को लेकर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को सौंपा ज्ञापन*

मूकनायक:-ओमप्रकाश वर्मा
राजस्थान
हिंडौन सिटी/सूरौठ

राजस्थान नर्सेज भर्ती संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने करौली जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंप कर नर्सिंग संवर्ग की भर्ती को अति शीघ्र पूर्ण कर आचार संहिता से पहले नियुक्ति देने की मांग की है। राजस्थान नर्सिंग भर्ती संघर्ष समिति के जिला अध्यक्ष प्रदीप भारद्वाज सहित कई पदाधिकारीयों ने ज्ञापन में उल्लेख किया है कि नर्सिंग संवर्ग भर्ती प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है तथा नियुक्ति देना बाकी है। विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लगने वाली है इसलिए आचार संहिता लगने से पहले नियुक्ति देने से नर्सिंह बेरोजगारों को काफी लाभ मिलेगा। ज्ञापन देने वालों में आलोक कटारा, पंकज मीणा, कृष्णकांत शर्मा एवं दुर्गेश जैमन आदि उपस्थित रहे। सभी लोगों की मांग है की हमें सरकार के द्वारा जल्द से जल्द आचार संहिता से पहले नियुक्ति दी जाए।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments