Thursday, February 26, 2026
Homeमध्यप्रदेशडॉ. बाबा साहब अम्बेडकर जी के निवास स्थान तलेगाव दाभाडे (पुणे)में ...

डॉ. बाबा साहब अम्बेडकर जी के निवास स्थान तलेगाव दाभाडे (पुणे)में अधिवक्ता संजय खोबरागडे सविधान रत्न से नवाजा जायेगा

1अक्टूबर 2023को सम्मान समारोह में मध्य प्रदेश से एकमात्र अधिवक्ता संजय खोब्रागड़े शिरकत करेंगे
कटंगी(बालाघाट)विश्व रत्न परम् पूज्य डाक्टर बाबा साहब अम्बेडकर जी के बैरिस्टर के शताब्दी वर्ष एव त्यागमूर्ति मातो श्री रमाई अम्बेडकर जी की 125वी जयंती के अवसर पर विश्व रत्न डाक्टर बाबा साहब अम्बेडकर स्मारक समिति के तत्वाधान में परम् पूज्य डाक्टर बाबा साहब अम्बेडकर जी के निवास स्थान तलेगाव दाभाडे (पुणे )महाराष्ट्र में 1अक्तूबर 2023को संपन्न होगा उक्त समारोह में बालाघाट जिला बौद्ध संघ बालाघाट जिलाध्यक्ष अधिवक्ता संजय खोब्रागड़े बतौर अथिति शिरकत करेगें. ज्ञात हो की उक्त ऐतिहासिक कार्यक्रम में सम्पूर्ण भारत के अम्बेडक्रराइड अधिवक्ता शिरकत करेंगे ज्ञात हो की अधिवक्ता संजय खोबरागडे क्षेत्र के प्रसिद्ध अधिवक्ता है विधि व्यवसाय के साथ साथ सामाजिक धार्मिक कार्यों में उल्लेखनीय कार्यों के लिए अनेकों संस्थाओं ने विभिन्न पुरुस्कार से नवाजा है ! परम् पूज्य डाक्टर बाबा साहब अम्बेडकर जी 25दिसंबर1954 को विश्व बौद्ध सम्मेलन में प्राप्त तथागत बुद्ध की मूर्ति का अनावरण व बुद्ध विहार उदघाटन देऊ रोड पूना में किए थे उक्त ऐतिहासिक धम्म भूमि देऊ रोड पूना में वर्ष 2015में मध्य प्रदेश से एक मात्र व्यक्ति अधिवक्ता संजय खोबरागडे को भीम रत्न से नवाजा जा चुका है अधिवक्ता संजय खोबरागडे अनेकों विषयो पर आयोजित कार्यक्रमो में शरीक होकर अपनी चिर परिचित शैली से उद्बोधन करते है आप क्षेत्र में प्रखर वक्ता के रूप जाने जाते है उक्त ऐतिहासिक कार्यक्रम में बतौर अथिति मध्यप्रदेश से एकमात्र अधिवक्ता है जिन्हें ऐतिहासिक समारोह में आमंत्रित किया गया है. ऐतिहासिक सम्मान समारोह में कार्यक्रम में मध्य प्रदेश सहित कर्नाटक, उत्तरप्रदेश, छत्तीसगढ़, चेन्नई, दिल्ली सहित अन्य राज्यों के 101 अधिवक्ताओं को आमंत्रित किया गया है. सम्मान समारोह की खास बात यह है कि यह आयोजन संविधान शिल्पकार डॉ बाबा साहब अंबेडकर के निवास स्थान तलेगांव दाभोडे( पुणे )में हो रहा है. परम् पूज्य डाक्टर बाबा साहब अम्बेडकर जी ने तलेगांव दाभोडे (पुणे) में लगभग 04 वर्ष का समय व्यतीत किये थे उ. डॉ बाबा साहब अंबेडकर ने 1922 में बार-एट-लॉ की डिग्री प्राप्त होने पर 05 जुलाई 1923 को सनद प्राप्त करने के उपरांत बैरिस्टर के रूप में पंजीकृत हुए और बंबई उच्च न्यायालय सहित अनेकों स्थानों पर पैरवी के लिए उन्हें आमंत्रित किया गया. उनके विधि व्यवसाय के 100 वर्ष पूर्ण होने पर समिति के द्वारा बुद्ध अंबेडकर मिशन के लिए समर्पित अधिवक्ताओं का विशाल सम्मेलन का आयोजन किया गया. वहीं बाबा साहेब अंबेडकर की धर्मपत्नी मातोश्री रमाई जिन्होंने डॉ बाबा साहब अंबेडकर को समय-समय पर सामाजिक आंदोलनों में शरीक होने के साथ-साथ उच्च शिक्षा प्राप्त करने में पूर्णतः सहयोग प्रदान किया और करोड़ों अनुयाईयों को न्याय दिलाने के लिए सतत प्रयासरत होने दिया और आर्थिक तंगी के चलते अपनी तीन बेटे रमेश, राजरत्न, गंगाधर और पुत्री इन्दु को अपनी नजरों के सामने काल के गाल में समाते देखा आपने समाज के उत्थान के लिए समर्पित परम् पूज्य डाक्टर बाबा साहब अम्बेडकर जी का सदैव उत्तरोत्तर सहयोग प्रदान किए आप करोड़ो करोड़ो बहुजन समाज की त्याग मूर्ती मां है
विश्व रत्न डॉ बाबा साहब अंबेडकर स्मारक समिति तलेगाव दाभाडे (पूना)के द्वारा आयोजित कार्यक्रम दो चरणों में संपन्न होगा. पहले चरण के कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिवक्ता रंजना भोसले के द्वारा की जाएगी. वहीं कार्यक्रम का उद्घाटन वरिष्ट अधिवक्ता ललित कुमार माधोराम कौशल द्वारा की जाएगी. जिलाध्यक्ष जिला बौद्ध संघ बालाघाट अधिवक्ता संजय खोब्रागड़े, विधायक जयदेव गायकवाड़ प्रमुख वक्ता होगे और अधिवक्ता केतन तुषार कोठावले, अध्यक्ष बार ऐसोसियसन पुणे संजय वाद्रे, दीपक चौधरी, सुहास रावले, प्रकाश जगताप, प्रशांत बावीसकर, किशोर काबले, (मुंबई )राकेश कुमार, सुमंगल शिदें, (कर्नाटक)मोहन एस.गवई, जी.एस.बागड़े, सपना चवरे, राजरत्न, (चेन्नई)मदनलाल कलकल (दिल्ली)प्रमुख अतिथि होगें. वहीं दूसरे चरण में अधिवक्ता गौतम चाबूकस्वार, बी.जी.बंसोड़ प्रमुख वक्ता होगा. वहीं अधिवक्ता सुदर्शन कावले, माया खरात, नरेन्द्र भगत, जालींदर भालमोड़े, मंगेश जामनिक, अमोल डिग्गीकर, दीपक पहिलवान, कबीर कालीदास, राकेश रंगारी, चन्द्रशील दंद्वी, राजेन्द्र चन्द्रमोरे, संजय ताटके, राजकुमार कावले, आम्रपाली काबले, विलास पवार प्रमुख अतिथि होगें.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments