(मुकनायक प्रतिनिधी :- अमर दत्तराव कानडे)
रिसोड़:
रिसोड़ – सेनगांव मार्ग पर ग्रामीण अस्पताल के सामने 26 सितंबर की सुबह एक पंद्रह वर्षीय लड़के द्वारा अपनी शर्ट से फांसी लगाकर आत्महत्या करने की घटना सामने आयी । मृतक का नाम राहुल विश्वनाथ इंगोले उम्र 15 वर्ष है और बताया जा रहा है कि वह मनोरोगी था। इस बारे में जानकारी यह है कि सोलापुर जिले के सांगोला तालुका के अंतर्गत आने वाले चीकमहोट में रहने वाले कुछ परिवार गांव-गांव जाकर भिक्षा मांगते हैं राहुल अपने परिवार के साथ 24 सितंबर को वाशिम से रिसोड़ तालुका में प्रवेश किया था। कल 25 सितंबर की रात राहुल बिना कुछ कहे अपने घर से निकल गया । देर रात तक वह घर नहीं आया तो उसकी तलाश शुरू की गई। आज सुबह, वह एक ग्रामीण अस्पताल के सामने एक झुके हुए बिजली के खंभे से लटका हुआ पाया गया । थानेदार देवेन्द्र सिंह ठाकुर अपने पुलिस अधिकारी के साथ मौके पर पहुंचे और घटना का निरीक्षण किया और अपने कर्मचारियों को उचित कार्रवाई करने का आदेश दिया।

