मूकनायक से राजवंश जामोर
भिंड, संवाददाता
गोहद। भीम आर्मी पदाधिकारियों ने बुधवार करीब शाम 4 बजे आठ सूत्रीय मांगो को लेकर कलेक्टर के नाम तहसीलदार रामनरेश शर्मा को ज्ञापन सौंपा। जिसमे मांगे रखी गईं कि अनिल जाटव के साथ हुई घटना के आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रद्रोह एवं डायल 100 के आरक्षक नवीन शर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाए।
कुंवर सिंह के हत्यारों के मकान पर बुलडोजर चलाकर एवं बंदूक लाइसेंस निरस्त कराकर शेष आरोपियों पर कठोर करवाई की जाए। एवं कुंवर सिंह जाटव के परिवार को सरकारी नौकरी एवं आत्म सुरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस देने एवं सुरक्षा गार्ड पुलिस चौकी ग्राम विलोनी बनाए जाने , बुद्ध विहार पर हुई घटना में आरोपियों पर राष्ट्रद्रोह की कार्यवाही कर सभी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किए जाने की मांग को लेकर कार्यकर्ता शामिल रहे। इसके साथ ही भीम आर्मी भारत एकता मिशन एवं आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं पे लगाए गए झूठे मुकदमों की निष्पक्ष जांच कर खात्मा लगाए जाने , कमल नागर आजाद समाज पार्टी जिला अध्यक्ष पर लगे एनएसए की निष्पक्ष जांच कराई जाने , भाजपा के शासन में एससी एसटी व ओबीसी एवं मेनोरिटी के कर्मचारियों पर हो रहे अत्याचार की। उच्च अधिकारियों द्वारा निष्पक्ष जांच कर करवाही करने । चतुर्थ श्रेणी सफाई कर्मियों को स्थाई किए जाने एवं ईपीएफ दिलवाए जाने की मांगो को लेकर कलेक्टर के नाम तहसीलदार रामनरेश को ज्ञापन सौंपा गया।
इस दौरान मुख्य अतिथि
विनय रत्न सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष भीम आर्मी भारत एकता मिशन , दिनेश बौद्ध प्रदेश सचिव आजाद समाज पार्टी, देशराज धारिया चंबल संभाग अध्यक्ष, बलवीर बौद्ध जिला अध्यक्ष, भीम आर्मी भारत एकता मिशन,
रवि कौशल विधान सभा अध्यक्ष,
नरोत्तम सिंह विधान सभा अध्यक्ष गोहद, इंद्रजीत कुशवाह एवं
राहुल वाल्मीकि प्रदेश कोर कमेटी सदस्य सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

