Thursday, February 26, 2026
Homeबालाघाट*विधायक कप कबड्डी प्रतियोगिता संपन्न*

*विधायक कप कबड्डी प्रतियोगिता संपन्न*

मूकनायक बालाघाट प्रतिनिधि

जिला खेल युवा कल्याण विभाग जिला खेल अधिकारी श्री कृष्ण कुमार चौरसिया के निर्देशानुसार विधायक कप महिला/पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता का एक दिवसीय आयोजन विकासखंड कटंगी के ग्राम पंचायत काटेधरा,शा हाई स्कूल के मैदान में संपन्न किया गया। यह आयोजन 18 अगस्त को मुख्य अतिथि विधायक महोदय टामलाल जी सहारे द्वारा प्रारंभ किया गया। जिसमें अतिथि के रूप में जनपद अध्यक्ष श्री अरविंद देशमुख जी, जनपद उपाध्यक्ष भानु शिह पटले, रामेश्वर बिसेन जी, सन्तोष पारधी खेल विभाग ब्लॉक समन्वयक,अधिर घोड़ेस्वर जी , संकट राहंगडाले,, जितेंद्र अहिरवार,के द्वारा सर्वप्रथम भारत माता के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर एव खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें भविष्य की शुभकामना के साथ प्रतियोगिता प्रारंभ की गई। इस प्रतियोगिता में विधानसभा कटंगी के निवासी खिलाड़ी ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। इस विधायक कप में विधानसभा की पंचायत स्तरीय की टीम,खेल क्लब ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में बालक वर्ग में 28 टीम एव महिला वर्ग में 8 टीम। कुल 36 टीम ने कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लिया। बालिका वर्ग में प्रथम ग्राम पंचायत डोंगरिया स्थान ,द्वितीय स्थान मानेगांव तृतीय स्थान कटेरा में ग्राम । बालक वर्ग में ग्राम पंचायत बनेरा,द्वितीय स्थान ग्राम पंचायत देवरी,तृतीय स्थान ग्राम पंचायत गर्रा विजेता रही। विजेता टीम को ट्राफी, मेडल, प्रमाण पत्र एव नगद राशी ईनाम देकर विधायक महोदय माननीय जी के द्वारा सभी ग्राम पंचायत की टीमों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में सन्तोष पारधी ब्लॉक समन्वयक कटंगी,भीम राज ठाकरे जी, दिव्या सुलाखे, रीना रत्नेरे, लव पटेल ब्लॉक समन्वयक,राजेश बंबूरे , प्रज्ञात वासनिक, विजेंद्र उईके, खेमलाल वरकड़े,मामता बिसेन,अनश खान,सिद्धधर्थ, देवा, रविंद्र उईये उपस्थित रहें।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments