Thursday, February 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशरिपब्लिकन सेना उत्तर भारत प्रभारी राकेश प्रजापति साहब का लखनऊ...

रिपब्लिकन सेना उत्तर भारत प्रभारी राकेश प्रजापति साहब का लखनऊ मे भव्य स्वागत

मुकनायक प्रतिनीधी
प्रशांत सोनवणे

लखनऊ। रिपब्लिकन सेना उत्तर भारत प्रभारी राकेश प्रजापति के लखनऊ पहुंचने पर कार्यकर्ताओ द्वारा भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया। उत्तर भारत प्रभारी राकेश प्रजापति जी ने उपस्थित सैकड़ों कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि माननीय आनंदराज अम्बेडकर साहब के कुशल नेतृत्व में पार्टी का संगठन बहुत अच्छा मजबूत हुआ है। बाबा साहेब के सुपौत्र आनंदराज अम्बेडकर साहब एक ऐसे नेता है जो गरीब शोषित वंचित पिछड़ो की लड़ाई लगातर लड़ रहे है उन पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ मजबूती से खड़े है शोषित वंचितों को अधिकार दिलाने व उनकी राजनीतिक भागीदारी को बढ़ाने के लिये ही पार्टी का गठन किया गया है। श्री प्रजापति ने कहा कि हम काबिलियत देख कर व लोगो की सेवा भावना देखकर ही पार्टी के टिकट देंगे। उत्तर प्रदेश में पार्टी के प्रदेश प्रभारी कमाल अहमद खान ने 40 से अधिक जिलाध्यक्ष नियुक्त कर बेहतरीन कार्य कर रहे है। पत्रकारों के एक सवाल पर जबाब देते हुए राकेश प्रजापति ने बताया की चुनाव लड़ने के लिये कई साथियो का बायोडाटा आया है पर चुनाव लड़ाने का अंतिम फैसला हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जी लेंगे। स्वागत सभा में कर्मठ निष्ठावान कार्यकर्ता दिवाकर मिश्रा को प्रदेश उपाध्यक्ष व अजय चतुर्वेदी को देवपाठन का मण्डल अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस मौके पर प्रदेश प्रभारी कमाल अहमद खान ने कहा कि जब से माननीय आनंदराज अम्बेडकर साहब ने राकेश प्रजापति जी को प्रभारी बनाकर भेजा तभी से पार्टी में एक नई ऊर्जा आ गई है। प्रजापति जी ने दिनरात एक करके पार्टी को जिला व विधानसभा स्तर पर मजबूत किया है लगातार हर कार्यकर्ता के सम्पर्क में रहते है उनके सुख दुख में खड़े रहते है वो दिन दूर नही जब रिपब्लिकन सेना उत्तर प्रदेश की सबसे मजबूत राजनेतिक पार्टी बनेगी जो शोषित वंचित पिछडेवर्ग गरीब के हक व अधिकारों की रक्षा करेगी व प्रदेश में पिछड़ो की भागीदारी बढ़ायेगी। इस अवसर पर मो आज़म खान, उत्तर भारत कोर कमेटी के मेम्बर व रिपब्लिकन सेना दिल्ली लीगल सेल के अध्यक्ष मेहरचंद प्रेमी, उत्तर भारत कोर कमेटी के मेम्बर व दिल्ली प्रदेश युवा अध्यक्ष रवि राठौर, प्रदेश उपाध्यक्ष दिवाकर मिश्रा, देवपाठन के नवनियुक्त मण्डल अध्यक्ष अजय चतुर्वेदी, जिला अध्यक्ष सुनील चंद्राआदि जी व सेकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments