मूकनायक बालाघाट प्रतिनिधि
जन शिक्षा केंद्र कनकी द्वारा 8 अगस्त दिन मंगलवार को सामुदायिक भवन मशीन टोला गर्रा मे विदाई समारोह एवं स्वागत समारोह कार्यक्रम श्रीमती विद्या रामटेके (प्राचार्य शा.उ. मा. वि. गर्रा ) की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। श्री एमन्त ठाकरे उ.मा.शि. गर्रा द्वारा जानकारी दी गई कि अथितियों को सबसे पहले कार्यक्रम स्थल के समीप स्थित प्राथमिक शाला मे ठहराकर वहां से एकसाथ ढ़ोल व वाद्य यंत्रो के साथ सम्मान पूर्वक कार्यक्रम स्थल पर लाया गया। तत्पश्चात अध्यक्ष महोदया , मुख्य अतिथि एवं विशेष अतिथि द्वारा मां सरस्वती की पूजा अर्चना की गई, एवं हायर सेकेंडरी गर्रा की छात्राओ द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत की प्रस्तुति दी गई। तत्पश्चात श्री के. जी.बिसेन (सेवानिवृत्त विकास खंड शिक्षा अधिकारी, बी.आर.सी. लालबर्रा ), एवं श्री ढामरसिंह कुर्वेती (पूर्व सेवानिवृत्त बी.ई.ओ. लालबर्रा ) साथ ही जन शिक्षा केंद्र संकुल कनकी के अंतर्गत सेवानिवृत्त कर्मचारियों मे श्रीमती सुशीला शिवाले (से.नि. प्रधान पाठक एम.एस.कनकी), श्रीमती चंपा मेश्राम (से. नि. प्रधान पाठक पी.एस.कनकी), श्री नेतलाल बिसेन (उ. श्रे. शिक्षक H.S.S कनकी), श्रीमती गीता लानगे ( सेवानिवृत्त शिक्षिका मा. शा.गर्रा ), श्रीमती रेखा पंडिया सेवानिवृत शिक्षिका (प्राथ. शाला कनकी ) श्री किशोर जुझार (सेवानिवृत्त शिक्षक प्राथ. शाला कनकी), श्रीमती स्मृति कीर्ति बेदरे (सेवानिवृत शिक्षिका शा. मा. शाला गर्रा) का विदाई समारोह एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया, साथ ही श्री अश्विनी उपाध्याय (जिला शिक्षा अधिकारी बालाघाट ), श्री वाय.आर. गजभिये (नवनियुक्त विकास खंड शिक्षा अधिकारी लालबर्रा ), श्री राम तुरकर (विकासखंड स्त्रोत समन्वयक लालबर्रा )एवं श्रीमती विद्या रामटेके (प्राचार्य शा. उ. मा.गर्रा एवं नवनियुक्त विकास खंड शिक्षा अधिकारी बालाघाट), श्री बसंत चौधरी (प्राचार्य जन शिक्षा केंद्र संकुल,कनकी ), श्री सी. एस. मेरावी (प्राचार्य सीएम राइज स्कूल लेंडेझरी) एवं श्री शिवचरण मेरावी (प्राचार्य शासकीय हाई स्कूल चिल्लोद) का स्वागत वंदन अभिनंदन किया गया। समस्त मुख्य व विशिष्ट अतिथियों द्वारा सैकड़ो की संख्या मे उपस्थित शिक्षकों /जनसमुदाय को सम्बोधित कर अपने अनुभवों को शेयर कर आशीर्वाद प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री डी.के गौतम ( शिक्षक कनकी) एवं श्रीमती मोना जैन ( शिक्षिका शा. उ. मा. वि गर्रा) द्वारा किया गया। उपरोक्त कार्यक्रम में शिक्षक श्री डी. के गौतम, एमन्त ठाकरे, के. एल. पटले, वीरेंद्र सिंह उइके, रामरतन नन्हेट, नंदकिशोर पटले, प्रवीण श्रीवास्तव, राजेश बिसेन, पवन बर्वे, कृष्ण कुमार टेम्भरे, शुक्रति त्रिवेदी एवं सभी शिक्षक शिक्षिकाओं का अतुलनीय सहयोग रहा। कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु आयोजक समिति एवं उपस्थित मुख्य अतिथियों एवं विशिष्ट अतिथियों का अध्यक्ष महोदया श्रीमती विद्या रामटेके द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया।

