बुद्धप्रकाश बौद्ध पत्रकार
कलेक्टर के आदेश का नहीं हो रहा पालन, बीच सड़क पर बैठकर दुर्घटना की रहती है आशंका
–
दबोह , 02 अगस्त / नगर परिषद दबोह में गौशाला न होने से आवारा गौवंशों की दुर्दशा हो रही है। बरसात के इस सीजन में गायों ने दबोह थाना को अपना आशियाना बना लिया है।
दरअसल दबोह नगर में गौशाला का निर्माण न होने से गौवंश बीच सड़क पर बैठती हैं। इससे बाइक और फोरव्हीलर वाहन चालकों को निकलने में भारी परेशानी होती है। साथ ही दुर्घटना होने की भी आशंका बनी रहती है।
ऐसा ही एक दृश्य कल बुधवार को देखने को मिला। जहाँ पर गायों का झुण्ड दबोह थाने के कार्यालय के सामने जा पहुंचा। मानो थाना प्रभारी से अपने लिए रहने को जगह माँग रही हो।
गायों को सड़क से हटाने कलेक्टर ने दिया था आदेश
पूर्व में अगस्त 2022 में कलेक्टर ने गौवंशों को सड़क से हटाने का आदेश भी दिया था। और उसकी मुख्य जिम्मेदारी सीएमओ की थी। इसके बाद भी गायों को इधर उधर भटकन पड़ रहा है।
इनका कहना है –
1- गौवंशो का सड़क पर बैठना यह एक व्यापक समस्या है। और इसके निदान हेतु
आगे की कार्यवाही की जाएगी।
– संजीव श्रीवास्तव कलेक्टर भिण्ड
2 – गायों को पकड़ने हेतु टीम बना दी है जिससे गायों को सड़क से दूर हटाया जा सके।
– प्रदीप ताम्रकार सीएमओ
नगर परिषद दबोह

