Thursday, February 26, 2026
Homeराजस्थान*कांग्रेस कार्यकर्ता ने 11वीं बार रक्तदान कर बचाई प्रसूता की जान*

*कांग्रेस कार्यकर्ता ने 11वीं बार रक्तदान कर बचाई प्रसूता की जान*

मूकनायक ओमप्रकाश वर्मा
हिंडौन सिटी (राजस्थान)

सूरौठ के गांव भुकरावली निवासी कांग्रेस कार्यकर्ता मगन मीणा ने एक प्रसूता की जान बचाने के लिए 11वीं वार रक्तदान किया। लोगों ने बताया कि जयपुर के एक अस्पताल में एक प्रसूता को रक्त की अत्यंत आवश्यकता थी तथा प्रसूता रक्त के अभाव में जिंदगी और मौत से जूझ रही थी। इस बात की जानकारी करौली कांग्रेस सोशल मीडिया एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म विभाग के सचिव मगन मीना भुकरावली को मिली तो मगन मीणा ने अस्पताल पहुंचकर रक्तदान किया। इससे पहले भी जिला सचिव मीणा 10 बार रक्तदान कर चुके हैं। जिला सचिव मगन मीणा आमजन को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करते हैं। जिला सचिव मगन मीणा की प्रेरणा से भुकरावली निवासी विष्णु मीणा ने जयपुर के जनाना हॉस्पिटल भर्ती मरीज हल्की बाई माली की जान बचाने के लिए पहली बार ब्लड डोनेट किया। इसी तरह दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने पर जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती प्रेम सिंह की जान बचाने के लिए रक्तवीर सौरभ चौधरी ने तीसरी बार ब्लड डोनेट किया।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments