बुद्धप्रकाश बौद्ध
जिला ब्यूरो चीफ भिण्ड
दबोह , 03 अगस्त ।नगर में गुरुवार शाम को हुई झमाझम बारिश से बाढ़ जैसे हालात बन गए। एक घण्टे की लगातार बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। वहीं दबोह की पुलिस कॉलोनी में बरसात का पानी भर गया। जिससे पुलिस कर्मचारी एवं उनके परिजनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पास ही स्थित सहकारी बैंक और सोसायटी में भी पानी भर गया। पानी घरों में घुसने से लोगों को निकलने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। एक घंटे की मूसलधार बारिश ने शहर को तरबतर कर दिया । जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल गई है।
नगरपरिषद ने वर्षा पूर्व नहीं कराई साफ सफाई
नगरपरिषद दबोह द्वारा वर्षा पूर्व नालों की सफाई नहीं कराई जिससे नगर में बाढ़ जैसे हालात बन गए। और रास्ते पानी से लबालब हो गए हैं इससे लोगों को निकलने में परेशानी आ रही है।

