Thursday, February 26, 2026
Homeमहाराष्ट्रइरसालवाडी दुर्घटना में तत्परता दिखाने वालों को 12 सितंबर को 'वॉईस ऑफ...

इरसालवाडी दुर्घटना में तत्परता दिखाने वालों को 12 सितंबर को ‘वॉईस ऑफ मिडीया’ करेगा सम्मानित

खोपोली (महाराष्ट्र)/ प्रतिनिधि

* वॉईस ऑफ मिडीया संगठन रायगढ जिले की बैठक में फैसला
:- खालापुर तहसील के इरसालवाडी में 19 जुलाई 2023 को हुई दुर्घटना में बचाव कार्य में तत्परता दिखाने वाले और कड़ी मेहनत करने वाले सामाजिक संगठन, कार्यकर्ता, सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय पत्रकार संगठन ‘वॉईस ऑफ मिडीया’ की ओर से सम्मानित किया जाएगा। रायगढ़ जिला अध्यक्ष सुधीर माने ने बताया की, यह सम्मान समारोह 12 सितंबर 2023 को खालापुर में आयोजित किया जाएगा।

रायगढ़ जिला कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक बुधवार, 16 अगस्त को सागर प्लाजा, खोपोली में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष फिरोज पिंजारी की उपस्थिति में आयोजित की गई थी। इस बैठक में इरसालवाडी में 19 जुलाई को हुई दुर्घटना में बचाव कार्य में तत्परता दिखाने वाले और मेहनत करने वाले सामाजिक संगठन, कार्यकर्ता और सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित करने पर चर्चा हुई। इसी प्रकार रायगढ़ जिला संचार एवं प्रचार प्रमुख गोपीनाथ सोनवणे को सर्वसम्मति से सम्मान समारोह आयोजन प्रमुख चुना गया।

साथ ही इस अवसर पर नूतन रायगढ़ जिला अध्यक्ष सुधीर माने ने खालापुर और खोपोली के पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। रायगढ़ जिला कार्यकारी अध्यक्ष रवींद्र जाधव, रायगढ़ जिला संगठक अभिजीत दरेकर, रायगढ़ जिला संचार एवं प्रचार प्रमुख गोपीनाथ सोनवणे, रायगढ़ जिला महिला संगठक हेमलता चिंबुलकर, खालापुर तहसील अध्यक्ष दीपक जगताप, खालापुर तहसील महिला अध्यक्ष किशोरीताई चेऊलकर, खालापुर तहसील कार्यकारी अध्यक्ष संतोष मोरे, खालापुर तहसील उपाध्यक्ष सुधीर देशमुख, खालापुर तहसील उपाध्यक्ष साबिर शेख, खालापुर तहसील महासचिव संतोष गोतारने, खोपोली शहर अध्यक्ष किशोर सालुंखे, खोपोली शहर उपाध्यक्ष शिवाजी जाधव, खोपोली शहर संगठक प्रवीण कोल्हे आदी शामिल है। बैठक में साप्ताहिक पत्री सरकार के संपादक सचिन यादव व अन्य पत्रकार मौजूद थे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments