Thursday, February 26, 2026
Homeबालाघाट*बालाघाट मे नेत्र संक्रमण की रोकथाम के लिए आम जन को स्‍वास्‍थ्‍य...

*बालाघाट मे नेत्र संक्रमण की रोकथाम के लिए आम जन को स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की सलाह*

मूकनायक बालाघाट प्रतिनिधि

जिले में इन दिनों आम जन में नेत्र संक्रमण होने की समस्‍या सामने आ रही है। स्‍वास्‍थ्‍य विभाग ने आम जन को नेत्र संक्रमण से बचाव के लिए सलाह दी और कहा है कि दी गई सलाह का पालन करें।

मुख्‍य चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी डॉ मनोज पांडेय ने बताया कि नेत्र संक्रमण (Conjunctivitis) की रोकथाम के लिये जन-जागरूकता की जरूरत है। वर्तमान समय में नेत्र संकमण (Conjunctivitis), आई फ्लू (Eye Flu) तेजी से आम जन में फैल रहा है, इसकी रोकथाम बहुत जरूरी है। इसकी रोकथाम के लिए आम जन को सलाह दी गई है कि अपनी आंखों को छूने से पहले हाथ आवश्यक रूप से धोयें। संक्रमित व्यक्ति अपना टॉवल, तकिया, आई ड्रॉप आदि उपयोग की गई वस्तुऐं घर के अन्य सदस्यों से अलग रखें।

आम जन को सलाह दी गई है कि नेत्र संक्रमण से बचाव के लिए स्विमिंग पूल, तालाबों के प्रयोग से बचे। कांटेक्स लेंस पहनना बंद करें और अपने नेत्र चिकित्सक की सलाह के अनुसार ही फिर इसे शुरू करें। आँखों के सौंदर्य प्रसाधनों का प्रयोग न करें। साफ हाथों से अपनी आंखों के आस-पास किसी भी तरह के स्त्राव को दिन में कई बार साफ गीले कपड़े से धोयें और उपयोग किये गये कपड़े को गर्म पानी से धो लें। यदि आँखों में लालिमा हो तो अपने नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र से परामर्श लें। डाक्टर के सलाह के बिना कोई भी ड्रॉप का उपयोग न करें।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments