दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया सहित बहुजनो के अनेकों सामाजिक धार्मिक संगठनों के सहयोग से दिनांक 9 जुलाई, 2023 को हिंदू इंटर कॉलेज, नगीना, जिला बिजनौर उ प्र (पश्चिम) के विशाल मैदान में *संविधान जागरूकता महासम्मेलन* सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। पूज्य भंते सुमित रतन द्वारा आयोजित इस महासम्मेलन में *दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया के ट्रस्टी /राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष/समता सैनिक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष आद भीमराव य अंबेडकर जी मुख्य अतिथि/ मुख्य वक्ता, ट्रस्टी आद प्रवीण निखारे, भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आद राकेश टिकैत, दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री राजेंद्र पाल सिंह गौतम सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट मेहमूद प्राचा आदि विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए थे।*
भारी बारिश के बावजूद बाबा साहेब के नाती आद भीमराव य अंबेडकर जी को नजदीक से देखने एवं सुनने के लिए गांव देहात क्षेत्र एवम् पड़ोसी जनपदों से हजारों की संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी। *बीएसआई उ प्र (पश्चिमांचल) की ओर से प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह बौद्ध, महासचिव राकेश मोहन भारती, उपाध्यक्ष समय सिंह बौद्ध, उपाध्यक्ष (महिला) ऋषा बौद्ध, संरक्षक इंद्रजीत गौतम, कार्यालय सचिव साहब सिंह बौद्ध, संगठक सुरेश गौतम, संजीव बौद्ध, सदस्य कार्यकारिणी मामराज सिंह बौद्ध, विजय सिंह गौतम* आदि सहित मंडलों एवं जिलों से भारी संख्या में सदस्य पदाधिकारी शामिल हुए।
*महासम्मेलन का मंगलारंभ कर आद भीमराव य अंबेडकर ने हजारों की संख्या में उपस्थित लोगों के हाथ उठवाकर संविधान की प्रस्तावना का वाचन करवाया एवं संविधान की शपथ दिलाई। अपने क्रांतिकारी संबोधन में आद भीमराव यशवंत अंबेडकर ने कहा कि बोधिसत्व बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर ने संविधान लिख कर देश के नागरिकों को सुरक्षा प्रदान की थी लेकिन वर्तमान की सरकार उसका पालन न कर संविधान की अनदेखी कर रही है, उसमें बदलाव करने की कोशिश कर रही है जिससे देश के नागरिकों में भय व्याप्त है। हर दशा में संविधान विरोधी ताकतों को हमें एकजुट होकर खत्म करना है। यदि संविधान सुरक्षित रहेगा तो हम भी सुरक्षित रहेंगे।*
बीएसआई के ट्रस्टी आद प्रवीण निखारे, भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आद राकेश टिकैत, पूर्व मंत्री राजेंद्र पाल सिंह गौतम, सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट मेहमूद प्राचा, दलित दस्तक के वरिष्ठ पत्रकार शंभूनाथ सिंह, पत्रकार नवीन पटेल आदि ने अपने जोशीले अंदाज में संबोधित करते हुए लोगों में जोश पैदा कर दिया। सभी ने अपने संबोधन में उपस्थित लोगों से अपनी जान की बाजी लगाकर संविधान की सुरक्षा करने और आगामी आम चुनाव में एकजुट होकर संविधान विरोधी ताकतों को परास्त करने की बात कही।
☸️☸️☸️☸️☸️
राजवीर सिंह बौद्ध
प्रदेश अध्यक्ष
दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया शाखा उत्तर प्रदेश (पश्चि)

