Thursday, February 26, 2026
Homeमहाराष्ट्रजयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास हुई फायरिंग, RPF के ASI सहित...

जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास हुई फायरिंग, RPF के ASI सहित 4 यात्रियों की मौत.

मूकनायक न्यूज नेटवर्क
(मूकनायक प्रतिनिधी.गणेश मच्छिंद्र भोसले )

महाराष्ट्र में चलती ट्रेन में गोलीबारी हुई। इस घटना में RPF के ASI के साथ तीन और यात्रियों की मौत हो गई। फायरिंग जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास हुई। RPF कांस्टेबल ने
अपने ASI पर गोली चलाई।

महाराष्ट्र के पालघर से चलती ट्रेन में फायरिंग की खबर सामने आई है। जयपुर-मुंबई पैसेंजर ट्रेन में गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई है। यह ट्रेन गुजरात से मुंबई आ रही थी। घटना सोमवार सुबह 5 बजे की बताई जा रही है। यह घटना वापी और सूरत स्टेशन के बीच हुई। RPF कांस्टेबल ने अपने ASI पर गोली चलाई। उसके बाद गोली तीन और यात्रियों को लगी। पुलिस ने RPF कांस्टेबल को बंदूक के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

चारों पीड़ितों ने मौके पर ही तोड़ा दम

RPF कांस्टेबल की पहचान 30 वर्षीय चेतन सिंह के रूप में हुई है। घटना स्थल पर जीआरपी पुलिस और आरपीएफ पुलिस मौजूद है। जयपुर-मुंबई एक्सप्रेस (12956) ट्रेन के B5 कोच में सोमवार सुबह 5 बजकर 23 मिनट पर ये गोलीबारी हुई। चारों पीड़ितों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। RPF कांस्टेबल ने गोली क्यों चलाई इसका पता अभी नहीं चल पाया है।

बयंदर पोस्ट पर पकड़ा गया आरोपी कांस्ट्रेबल

पुलिस के मुताबिक, कि एस्कॉर्ट ड्यूटी में सीटी चेतन ने एस्कॉर्ट प्रभारी एएसआई टीका राम पर गोली चलाई। ट्रेन बोरिवली रेलवे स्टेशन (बीवीआई) पहुंच गई है और अग्रिम सूचना के अनुसार एएसआई के अलावा तीन नागरिकों के हताहत होने की सूचना है। सीनियर डीएससी बीसीटी साइट पर आ रहे हैं। उक्त कांस्टेबल को बयंदर पोस्ट पर पकड़ा गया है। नॉर्थ जीआरपी के डीसीपी को सूचना दे दी गई है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments