Thursday, February 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेश" अम्बेडकर जन मोर्चा गोरखपुर मण्डल की बैठक सम्पन्न "

” अम्बेडकर जन मोर्चा गोरखपुर मण्डल की बैठक सम्पन्न “

” अम्बेडकर जन मोर्चा गोरखपुर मण्डल की बैठक सम्पन्न ”

बैठक मे दलित पिछड़े गरीब भूमिहीनों को प्रति परिवार एक एकड़ जमीन दिलाने के लिए आगामी 10 अक्टूबर 2023 को गोरखपुर कमिश्नर कार्यालय पर आयोजित “डेरा डालो, घेरा डालो” जन आन्दोलन को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई
बैठक को संबोधित करते हुए अंबेडकर जन मोर्चा के मुख्य संयोजक श्रवण कुमार निराला ने कहा कि सभी कार्यकर्ता मुस्तैदी के साथ लग जाएं क्योंकि यह सम्मान और अधिकार की लड़ाई है इस लड़ाई को हमें जीतना है दलित और पिछड़े समाज को अगर एक एकड़ जमीन हम दिलाने में सफल होंगे तब निश्चित तौर पर हमारी आने वाली नस्लें किसी की गुलाम बनने के लिए मजबूर नहीं होंगी स्वयं वह अपनी जमीन के मालिक होंगे और शोषण से मुक्त हो जाएंगे
श्री निराला ने कहा कि हमारा आंदोलन सफल हो रहा है पिछली बार हमने 17 दिसंबर 2022 को जो आंदोलन किया था उस आंदोलन से सरकार घबराई थी तभी मेरे घर को सरकार ने सील कराया था यह सरकार की घबराहट का प्रमाण है और फिर हम बिना डरे ,लड़े और हम 17 मार्च 2023 को भी हमने गोरखपुर कमिश्नर कार्यालय का घेराव करके चेतावनी दिया था
अब हम आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे और 10 अक्टूबर को बड़ी संख्या में गोरखपुर कमिश्नर कार्यालय को घेरेंगे और जमीन मिलेगा तभी हटेंगे ,यह “डेरा डालो ,घेरा डालो” आंदोलन ऐतिहासिक आंदोलन है और आर पार की लड़ाई है इस लड़ाई को हर हाल में हमें जीतना है।
अम्बेडकर जन मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सीमा गौतम ने कहा कि हम बड़ी तादात में तैयारी करें बड़ी संख्या में आम जनता को इस आंदोलन के साथ जुड़ेंगे क्योंकि जनता बड़ी होती है सरकार नहीं बड़ी होती है और जनता का तकलीफ हम समाज के सामने दुनिया के सामने रखेंगे और एक-एक एकड़ जमीन हर परिवार को दिलाएंगे यह हमारा संकल्प है।
बैठक में सर्व श्री ऋषी कपूर आनन्द प्रदेश उपाध्यक्ष ,श्रवण शर्मा मंडल अध्यक्ष ,राजेंद्र प्रसाद जिला अध्यक्ष, एल.बी.गौतम, गामा सोनकर, वीरेंद्र कुमार ,धर्मा देवी ,सुमन देवी,संगीता देवी ,सुरेश प्रसाद, कौशर अंसारी ,अनीता भारती, अनिल कुमार, सिद्धार्थ गौतम, आदित्य कुमार ,आनंद कुमार, भोलानाथ ,अच्छेलाल, विनय कुमार, विजय मौर्या ,रामधनी राजभर ,विनोद अग्रहरि ,पप्पू चौधरी , बृजेश्वर निषाद, कमल कुमार ,श्रवण कुमार फोटोग्राफर ,प्रमिला देवी ,संगीता देवी समेत सैकडों पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रिपोर्ट- राजेश कुमार बौद्ध, गोरखपुर
Email- prabuddhvimarshgkp@gmail.com

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments