Thursday, February 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेश" छत्रपति शाहूजी महाराज जी की जयंती धूमधाम से मनाई "

” छत्रपति शाहूजी महाराज जी की जयंती धूमधाम से मनाई “

गोरखपुर आज बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर चौक, गोरखपुर में राष्ट्रीय अंबेडकर महासभा के तत्वाधान में 149 वां आरक्षण के जनक न्यायप्रिय छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती समारोह श्रद्धेय प्रेमशंकर बौद्ध प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।तथा कार्यक्रम का संचालन श्रद्धेय ओमकार धारिया प्रदेश उपाध्यक्ष ने की। राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद भारती एडवोकेट ने छत्रपति साहूजी महाराज के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया तत्पश्चात 149 वां आरक्षण के जनक छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि धन्य है कोल्हापुर के राजा छत्रपति शाहूजी महाराज जो अपने शासन में पुरोहितों द्वारा दाहिने पैर के अंगूठे से राज्याभिषेक किया और कई सौ सिक्के दान स्वरूप दिए गए और साहू जी ने अपने शासनकाल में दलितों एव पिछड़े समाज की दयनीय हालात जैसे भुखमरी गरीबी बदहाली को देखते हुए 50% आरक्षण का प्रावधान बनाकर एक स्वतंत्र न्यायप्रिय राजा बने जिनके त्याग समर्पण बलिदान को हम सभी देशवासी उनके कृत्य को याद के रूप में मनाते हैं आज देश की वर्तमान सरकार संविधान को निजीकरण कर संविधान में प्रदत्त अधिकारों का हनन कर रही है जिससे बहुजन समाज में शिक्षा रोजगार नौकरी बदहाली की मौजूदा स्थिति बनी हुई है आम लोगों के मूल अधिकारों का घोर उल्लंघन किया जा रहा है वर्तमान की संसद पंगु हो गई है देश में भय का माहौल है जयंती समारोह में प्रेमशंकर बौद्ध,ओंकार धारिया, अविनाश प्रजापति एडवोकेट, सुरेश प्रसाद, सोनीदेवी, चंद्रकला देवी, हरगोविंद प्रजापति एडवोकेट,अंगद प्रजापति एडवोकेट, विशाल कुमार, रतन कुमार, प्रेमशंकर बौद्ध, असलम मेंकरानी आदि लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्ट- राजेश कुमार बौद्ध,
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments