** धम्म के प्रति निष्ठावान सक्रिय धम्म उपासक आयुष्मान श्री नरेन्द्र पाटील पुनः बने जिलाध्यक्ष
** पुनर्गठन सामरोह में भारतीय बौद्ध महासभा के राष्ट्रीय एवं प्रांतीय वरिष्ठ पदाधिकारी गणों ने उपस्थित रहकर जिले को गौरवांवित किया ।
💐💐
छिंदवाड़ा स्थित समता बुध्द विहार में सम्पन्न पुनर्गठन समारोह में आयुष्यमान श्री धम्मरतन जी सोमकुंवर राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं ट्रस्टी,आयुष्यमान श्री चरणदास जी ढेंगरे साहेब प्रदेश अध्यक्ष( दक्षिण ),आयुष्मान श्री उत्तम जी प्रधान प्रदेश महासचिव ( दक्षिण ),आयु.श्री आर.के. कठाने जी प्रदेश सचिव,आयु.श्री बी.सी.सहारे जी प्रदेश कोषाध्यक्ष, आयु, के. रावूलकर जी की प्रमुख उपस्थिति रही। इस गरिमामय समारोह में जिले भर से भारी संख्या में बौद्ध उपासक उपसिकाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया।
सभी सम्मानित वरिष्ठ पदाधिकारियों ने संगठन,बुध्द धम्म,अम्बेडकरी मिशन पर विस्तार से चर्चा की। सभी उपासक उपसिकाओं की जिज्ञासाओं का तर्कबद्ध समाधान किया।
संविधान के शिल्पकार एवं भारतीय बौद्ध महासभा के संस्थापक प.पु. डॉ. बाबासाहब भीमराव अंबेडकर जी को अभिप्रेत भारत को बौद्धमय बनाने का संकल्प पूरा करने के लिए सभी बौधजनों को आहवान किया।
साथ ही आपस के मतभेद भुलाकर एकता के साथ संगठन को मजबूत बनाने, अपने अपने क्षेत्रों में धम्म / प्रबोधन शिविरों का आयोजन करने पर जोर दिया । नमोबुद्धय, जयभीम
( एस.आर. शेंडे )

