Thursday, February 26, 2026
Homeनागपूरअखिल भारतीय ओबीसी बहुजन महासंघ कि नागपूर के कार्यालय मे पदाधिकारियों की...

अखिल भारतीय ओबीसी बहुजन महासंघ कि नागपूर के कार्यालय मे पदाधिकारियों की आढावा बैठक.

दि.14/05/2023 को अखिल भारतीय ओबीसी बहुजन महासंघ कि नागपूर के कार्यालय मे पदाधिकारियों की आढावा बैठक इतवार को संस्था के कार्यालय नागपूर मे संस्था के अध्यक्ष मा.डॉ. खुशाल जी बोपचे (पूर्व सांसद) इनकी अध्यक्षता मे हुयी l बैठक मे इस बात पर जोर दिया गया कि देश में ओबीसी की जातनिहाय जनगणना होना ही चाहिये , इसी तरह केंद्र सरकार में ओबीसी का स्वतंत्र मंत्रालय स्थापित किया जाए. ओबीसी वर्ग के लिए नॉन क्रिमि्लेयर की घटना बाह्य अट को पूरी तरह से खत्म किया जाना चाहिए।
इसी प्रकार आरक्षण की 50% सीमा को समाप्त किया जाना चाहिए।
इसी तरह, सरकार और सार्वजनिक उपक्रम के निजीकरण को रोका जाना चाहिए।
किसानों और खेतिहर मजदूरों के लिए 55 वर्ष की आयु से पेंशन योजना लागू की जानी चाहिए। महापुरुष महात्मा जोतिबा फुले और क्रांति ज्योति सावित्री बाई फुले को उनकी मृत्यु के बाद भारत रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाना चाहिए। संविधान की अवमानना ​​बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बडी तादात मे मुस्लिम आबादी ओबीसी मे ही आती है यह जाणकारी लोगो तक पोहचाने का कार्य किया जायेगा l शाहू फुले अंबेडकर के विचार सभी ओबीसी और बहुजन के घर-घर तक इसे कैसे पहुंचाया जाए, इस पर चर्चा हुई. संगठन के अध्यक्ष ने कहा कि अखिल भारतीय ओबीसी बहुजन महासंघ ऐसे कई सवालों को हल करने और ओबीसी बहुजनों को जगाने के लिए देश भर में और महाराष्ट्र राज्य में लगातार काम करता रहेगा. डॉ. खुशाल बोपचे (पूर्व सांसद )इनके द्वारा व्यक्त किया गया। तथा इस अवसर पर बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित मा. विजय पटले राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, मा. वसंत देशमुख महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय ओबीसी बहुजन महासंघ, ऍड. सरिता जामनिक राष्ट्रीय सचिव अखिल भारतीय ओबीसी बहुजन महासंघ, मा. राजू सिंग चौहाणं, मा. अहमद कादर जी, सौ. लीना कटारे विदर्भ महिला अध्यक्ष अखिल भारतीय ओबीसी बहुजन महासंघ, सौ. सुषमा डांगे प्रदेश महिला उपाध्यक्ष, मा. तारेस दुरुगकर ,मा. ताणेश्वर जी चौधरी. मा. संजय रामटेके, मा. सुधाकर जी मेश्राम, मा. विजेंद्र जी तूरकर अध्यक्ष हिंगणा तालुका , श्री. गणेश बिसेन, प्रीती जी भट, भरत सरनागत, सुधाकर बुवाडे, श्री. अजय हरिनखेडे श्री. खुर्शीद चौधरी, मा . सौरभ कांबळे , गोरख कांबले, राहुल गायकवाड़,
भीमराव खराटे, डेनियल वाज, आनंद कांबळे , राहुल डोंगदिवे , आदि पदाधिकारी उपस्थित थे…

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments