Thursday, February 26, 2026
Homeमहाराष्ट्रPSI मंगेश हरिहर संत का उनके समुदाय के स्थानीय सदस्यों ने किया...

PSI मंगेश हरिहर संत का उनके समुदाय के स्थानीय सदस्यों ने किया अभिनंदन

रिसोड :

रिसोड निवासी मंगेश हरिहर संत 2019 बैच से पीएसआई के रूप में चयनित हुए थे.
इसलिए भावसार समाज की ओर से रिसोड में उनका 08/09/2022 अभिनंदन किया गया। अभिनंदन कार्यक्रम के अध्यक्ष स्थान पर अरुण क्षिरसागर, दिपक गिराम, सुनिल धुत, सुनील लोखंडे, कमलेश ननागलकर,संदीप ढवळे यह सब मुख्य अतिथि उपस्थित थे। इस अवसर पर पीएसआई मंगेश हरिहर संत समाज की और से हार श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। प्रत्येक सफल व्यक्ति पिछे माता-पिता की प्रेरणा रहती है । यह कार्यक्रम दौरान मंगेश हरिहर संत ने बताया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि सुनील लोखंडे , नागलकर,धवळे, और नारायण भावसार ने अपने विचार व्यक्त किए। इस कार्यक्रम के सम्मानित पी.एस.आई श्री मंगेश संत ने कहा कि यदि कठिन परिश्रम और लगन की प्रवृत्ति ही हमारी सफलता का उत्तर है तो सफलता हमसे दूर नहीं है, और यह भी आश्वासन दिया कि जब समाज को मेरे मार्गदर्शन की आवश्यकता होगी तब मैं उपस्थित रहूंगा। यह मेरे लिए यह गर्व की बात होगी।
एक महान क्षण है कि समाज ने मुझे सम्मानित किया है। कार्यक्रम का समन्वय प्रा. संतोष दवंडे ने किया । और कार्यक्रम की प्रस्तावना आनंद भावसार ने किया । और सभी मान्यवर उपस्थित रहने के लिए सबका धन्यवाद रविंद्र लोखंडे ने दिया । रविंद्रजी लोखंडे ने धन्यवाद ज्ञापित किया तथा भावसार समुदाय के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे, जिनमें रामकृष्ण भावसार, सुरेश दवंडे वर्धमान लोखंडे, संत, मुंजे, निलेश तिवारी आदि शामिल थे। समाज के लोग मौजूद थे। इस कार्यक्रम की योजना रविंद्रजी लोखंडे ने बनाई थी।

मूकनायक समाचार रिसोड संवाद दाता अमर कानडे की रिपोर्ट 🙏

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments