Thursday, February 26, 2026
Homeबालाघाट*बहुजन समाज पार्टी लड़ेगी आदिवासी अस्मिता की लड़ाई*

*बहुजन समाज पार्टी लड़ेगी आदिवासी अस्मिता की लड़ाई*

बहुजन समाज पार्टी बालाघाट इकाई के तत्वधान में जिला कार्यकर्ता सम्मेलन और संगठन समीक्षा बैठक 8 सितंबर 2022 को कमला नेहरू प्रांगण डॉ अंबेडकर चौक बालाघाट में संपन्न हुआ जिसमें मध्य प्रदेश के प्रदेश प्रभारी मुख्य अतिथि माननीय श्रीकांत साहब साथ ही विशिष्ट अतिथि बाल किशन चौधरी जी प्रदेश प्रभारी श्री उमाकांत बंदेवार जी जॉन प्रभारी रीवा और जिला अध्यक्ष सचिन कुमार के अध्यक्षता में संपन्न हुआ
बहुजन समाज पार्टी हमेशा से बहुजन समाज खासकर एससी एसटी ओबीसी अल्प संख्यक वर्ग के हक अधिकारों की बराबरी से पैरवी करते हुए उनके अधिकारों के लिए लड़ती रही है हाल ही में जिले में आदिवासी अस्मिता को लेकर जिला कलेक्टर द्वारा द्वेष पूर्ण दुर्भावनावश जातिवादी मानसिकता का जो परिचय दिया गया उस पर भी पार्टी ने टिप्पणी करते हुए कहा कि संवैधानिक व्यवस्था में किसी भी अधिकारी को पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर जातिवादी मानसिकता से ऊपर उठकर काम करने की आवश्यकता है लेकिन जिला कलेक्टर बालाघाट द्वारा एससी और एसटी के वर्ग को ही विशेष तौर पर टारगेट करते हुए जो पक्षपातपूर्ण रवैया दिखा कर कार्रवाई की गई है उसकी पार्टी कड़ी निंदा करती है यह कि वह संवैधानिक लोकतांत्रिक दायरे का ध्यान रखकर अपने कर्तव्य का निर्वहन करें और एससी एसटी को विशेष टारगेट करने की कोशिश ना करें अन्यथा बहुजन समाज पार्टी इस विषय में अनुसूचित जाति और जनजाति के हक अधिकारों की लड़ाई में आंदोलित नजर आएगी
समीक्षा में सभी 6 विधानसभा और समस्त कार्यकर्ताओं के प्रयासों से एक सफल सम्मानजनक कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें आगामी विधानसभा को सशक्त मजबूत करके सत्ता हासिल कर बहुजन समाज को हुक्मरान बनाना है इस दिशा में मार्गदर्शक प्रदेश की टीम से मिला और आगामी कार्य योजना पर कार्य करने के आदेश प्राप्त हुए

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments