बालाघाट: मध्यप्रदेश में भ्रष्ट सरकारी अधिकारियों की काली कमाई के सामने आने का सिलसिला जारी है। 2 दिन पहले भोपाल में चिकित्सा शिक्षा विभाग के कलर के घर ईओडब्ल्यू के छापे में अकूत संपत्ति मिली थी।
शुक्रवार को बालाघाट में विद्युत विभाग के रिटायर असिस्टेंट इंजीनियर के पास से भी करोड़ों की संपत्ति मिली है।
ईओडब्ल्यू की टीम ने सुबह 5:00 बजे ही उसके घर छापा मारा करवाई अभी भी जारी है।
विद्युत विभाग के रिटायर असिस्टेंट इंजीनियर दयाशंकर प्रजापति के बालाघाट में भटेरा स्थित घर पर ईओडब्ल्यू ने शुक्रवार सुबह दबिश दी। यू डब्ल्यू के डीएसपी मनजीत सिंह के नेतृत्व में तीन द्वारा की गई प्रारंभिक कार्रवाई में बालाघाट में दो अलीशान घरों के साथ छह मकान लगभग एक दर्जन प्लाट और कई वाहन मिले हैं। बालाघाट के अलावा सिंगरौली और अन्य स्थानों पर भी उनके नाम पर संपत्ति का पता चला है।
इंजीनियर ने अधिकांश संपत्तिया अपनी बनाई एक कंपनी के नाम पर ली हुई है। यह कंपनी उसने सरकारी नौकरी में रहते हुए शुरू की थी कंपनी में करीब 80 लाख रुपए का निवेश अब तक सामने आया है। इंजीनियर ने उससे पहले भी एक कंपनी बनाई थी। जो अब बंद हो चुकी है।
अब तक की कार्रवाई में ईओडब्ल्यू को घर में से 350 ग्राम सोना,और 3 किलो से ज्यादा चांदी की ज्वेलरी मिली है इंजीनियर के 17 बैंक खातों का भी पता चला है। जो खुद उनके पत्नी बच्चे और कंपनी के नाम पर है ।डीएसपी मनजीत सिंह ने बताया कि जांच जारी है। अब तक जो संपत्तियां मिली है ।उनके वैल्यूएशन का काम चल रहा है। इसके पूरा होने पर ही पूरी संपत्ति का खुलासा हो पाएगा। मूकनायक समाचार बालाघाट जिला ब्यूरो-आकाश घरडे।

