रिसोड :- साहित्यकार डॉ. अन्नाभाऊ साठे की 102वीं जयंती के अवसर पर 1 अगस्त को भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। जुलूस की शुरुआत डॉ. अन्नाभाऊ साठे चौक लोणी रोड पर फोटो पर माल्यार्पण कर जुलूस भाजी मंडी , डॉ. बाबासाहेब आम्बेडकर चौक, छत्रपती शिवाजी महाराज चौक, सराफ लाइन, पंचवाटकर गल्ली, अष्टभुजा देवी चौक, मुल्ला गल्ली, आसनगल्ली से लहूजी नगर तक रात 10 बजे तक निकाला गया जुलूस को सभी समुदाय के सदस्यों और महिलाओं और सभी राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से शानदार प्रतिक्रिया मिली। उस समय ॲड. श्री नकुल दादा देशमुख, श्रीमती. पप्पीबाई कदम, श्री. महिपति इंगळे, संदीप इरतकर, सागर डांगे, सचिन इंगळे, संतोष गंगवे, शेख अजीस, शुभम लोखंडे, पवन हुम्बाड, अजय झेंडे, रवि खवळे, विक्की मानमोठे, विजय पिसुळे, संदीप झेंडे, प्रशांत जोगदंड, और सभी समाज बांधव उपस्थित थे।
मूकनायक समाचार रिसोड संवाद दाता अमर कानडे की रिपोर्ट 🙏

