========================== राष्ट्रीय समाज पार्टी,मूलनिवासी मुक्ति मोर्चा,समता सैनिक दल,रिपब्लिकन पार्टी ,बहुजन ,मूलनिवासी आंदोलन के संयुक्त तत्वावधान में महाराष्ट्र के नागपुर जिला कलेक्टर कार्यालय के माध्यम से भारत के महामहिम राष्ट्रपति के नाम प्रथक विदर्भ राज्य का निर्माण करने,जरूरतमंद बेरोजगारों को न्यूनतम 25000/रू तथा योग्यता के आधार पर 250000/ रू प्रति माह वेतन का रोजगार साथ ही आम जनता को बुनियादी सुविधाओं में पौष्टिक भोजन,पक्के मकान,300यूनिट निः शुल्क बिजली,स्वच्छ पेयजल ,शिक्षा,चिकित्सा जैसी खासकर गरीबों को निःशुल्क दिलाने की गारंटी देने,संविधान की सुरक्षा,दलितों,आदिवासियों और अन्य कमजोर वर्गो पर होने वाले भयानक हत्याएं,बलात्कार जिनमे राजस्थान के नाबालिक मूलनिवासी छात्र इंद्रकुमार मेघवाल की सवर्ण शिक्षक द्वारा छुआछूत के कारण हत्या जैसी घटनाओं को रोकने कारगर कदम उठाने जैसी 5 सूत्रीय मांगो का ज्ञापन विभिन्न संगठनों के नेताओ और प्रतिनिधियों ने डिप्टी कलेक्टर दीपक चिवंडे को दिया। इन नेताओ ने राष्ट्रीय समाज पार्टी के विदर्भ प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय संयुक्त मोर्चा के महामंत्री एडवोकेट प्राध्यापक रमेश पीसे,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल नाग बौद्ध ,राष्ट्रीय सलाहकार संजय रामटेके, रा स पा विदर्भ प्रभरी राजेन्द्र पाटिल,उत्तम राव चौहान,भूमि पुत्र नागवंशी, एस आर वाल्के,पी आर पखिंडे,डी आर प्रशांत,के साथ बड़ी संख्या में करीकर्ता उपस्थित थे जिन्होंने सर्वप्रथम नागपुर के संविधान चौक पर स्थित बाबा साहब अम्बेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण और नारेबाजी करके कलेक्टर को ज्ञापन दिया।

