============================ राष्ट्रीय तेली एवं ओ बी सी समाज के राष्ट्रीय संयोजक क्रांति कुमार साव ने अपने बयान में कहा कि भारत देश की सबसे ज्यादा जनसंख्या रखने वाले अन्य पिछड़े वर्ग ओ बी सी को उनकी सिधाई और हजारों वर्षों की मानसिक गुलामी का फायदा उठाकर कांग्रेस और भाजपा दोनों की सरकारों के मुट्ठी भर विदेशी तत्वों ने बेहद लूटने का काम किया है।भारतीय जनता पार्टी ने तो फर्जी तरीके से तेली पिछड़े वर्ग का बताकर श्री नरेन्द्र मोदी जी को प्रधान मंत्री बनाकर इतने विशाल समाज के खिलाफ असंवैधानिक तरीको से मजदूर ,किसान विरोधी तरह तरह के काले कानून बनाकर, लॉक डाउन,कोरोना,महगांई,बेरोजगारी की चरम सीमा लांघकर बंधक ही बना दिया है।भारत के इतिहास में सिंधु घाटी की सभ्यता से लेकर 2500 वर्षों पूर्व तथागत भगवान बुद्ध ,सम्राट अशोक महान,सम्राट हर्षवर्धन,सम्राट महापद्मनंद,छत्रपति शिवाजी महाराज,छत्रपति शाहू जी महाराज,महाराजा गायकवाड़ और न जाने कितने मूलनिवासी राजा महाराजाओं के इतिहास को बताए कि जिनके वंशज आज गरीब,गुलाम,शूद्र और पिछड़े वर्गो में मनुवादी वर्ण जातीय व्यवस्था में ढकेल दिए गए हैं।
भारतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न डॉ बाबा साहब अम्बेडकर ने भारत देश और सारी दुनिया के इतिहास को पधकर भारत के पिछड़े वर्गों की दशा को समझकर ही पिछड़े वर्गो की भलाई के लिए उनकी गिनती करके उन्हें भी अनुसूचित जाती ,जन जातियों की तरह ही राजनैतिक और नौकरियों में आरक्षण दिलाने के लिए कानून बनाए किन्तु बार बार नए आयोग और गिनती के लिए उनकी जायज मांगे कांग्रेस और भाजपा दोनों की सरकारों ने टालने का ही काम किया।अब जबकि पिछड़े वर्ग के नाम से मोदी जी को भाजपा ने प्रधान मंत्री बनवाया तो हद ही पार कर दिए कि अब जिन सरकारी कारखानों और संस्थानों में आरक्षण से नौकरियां मिलनी थी उन संस्थानों को ही साजिश के तहत हड़बड़ी में बेचने पर आमादा हो चुके हैं। भाजपा की सरकार आजादी के अमृत महोत्सव का अमृत 1%अपने विदेशी पूंजीवादीयों और कालाबाजारी तत्वों को पिलाकर 60% पिछड़े वर्गों और 39% अन्य कमजोर वर्गो को जातिवादी हिंदुत्व की जहरीली शराप पिलाने के हिन्दू राष्ट्रवाद को लागू करने में तीव्र गति के साथ लगे हैं।अन्य पिछड़ा वर्ग आज आटा चक्की जैसे दो पाटन के बीच पिसते चला जा रहा है।हम जानते हैं कि यह समस्या का समाधान हमारी मजबूत एकता और बेटर ब्रेन लीडरशिप से ही हो सकता है जो हम हजारों जातियों में ऊंच नीच के विदेशी हिंदुत्व में रहकर नहीं कर सकते इसलिए अन्य पिछड़े वर्गो के विशाल समाज के प्रबुद्ध नेताओ और बुद्धिजीवियों से विनम्र अपील है कि भारत की जिस महान बौद्ध विरासत से हमारा भारत पहले भी विश्व गुरु माना जाता रहा है और आज भी विश्व का सबसे महान धर्म माना गया बौद्ध धर्म हमारा मूल सनातन धर्म है जितने जल्द हो सब मिलकर पुनः अपनी घर वापसी की ओर चलें बुद्ध की ओर चलें यही एकमात्र रास्ता हम सबके सामने बचा है।

