बहुजन समाज पार्टी बालाघाट के जिला अध्यक्ष सचिन कुमार द्वारा प्रेस को जानकारी देते हुए बताया गया कि कटंगी विधानसभा के साथ-साथ संपूर्ण बालाघाट जिले में बहुजन समाज पार्टी के संगठन विचारधारा और कार्यकर्ताओं को गुमराह करने का कार्य प्रशांत मेश्राम और उसकी टीम के द्वारा निरंतर किया जा रहा है इसीलिए जिला अध्यक्ष के द्वारा बसपा कार्यकर्ताओं समर्थकों सहयोगीयों को यह हिदायत दी जाती है कि वह प्रशांत मेश्राम से दूरी बनाए और उसकी किसी भी गतिविधियों में शामिल न होवे क्योंकि यह जमीनी हकीकत देखने में आई है कि बहुजन समाज पार्टी के जनपद /जिला पंचायत के सदस्य साथ ही नगर पालिका नगर निकाय में लड़ने वाले समस्त प्रत्याशियों को उसके साथियों और उसके द्वारा इस चुनाव में संगठन से तोड़ा गया और संगठन के प्रति बागी बनाया गया और पार्टी विचारधारा और गतिविधियों को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाने का कार्य किया गया है वह विरोधी राजनीतिक दलों से भी मिला हुआ है जिसके साफ साफ संकेत इन चुनाव में देखने को मिले है इसीलिए हमारे समस्त जमीनी विचारधारा से संबंध महापुरुषों के आंदोलन को बढ़ाने वाले साथियों से यह करबद्ध निवेदन करते हुए निर्देश है कि हमारे समस्त जुझारू जमीनी कार्यकर्ताओं को उससे दूरी बनाए

