Thursday, February 26, 2026
Homeदेश26 नवंबर 2022 को दिल्ली के जंतर-मंतर पर पीपुल्स परलामेंट का निर्माण...

26 नवंबर 2022 को दिल्ली के जंतर-मंतर पर पीपुल्स परलामेंट का निर्माण कर भारत देश की जनता को भी अब संविधान की सुरक्षा की नैतिक जिम्मेदारी उठाने हेतु शैडो (छाया) सरकार का गठन किया जाएगा.

✒ सुनील बौद्ध केंद्रीय सचिव राष्ट्रीय संयुक्त मोर्चा भारत

भारत राष्ट्र ,भारतीय संविधान ,एवं मानव अधिकारों के रक्षक बनाए गए राष्ट्रीय संयुक्त मोर्चा भारत के तत्वधान में भारतीय संविधान सुरक्षा जन आंदोलन के तहत मिशन 2022 एवं मिशन 2023 एवं मिशन 2024 पर संवैधानिक जंग ए आजादी विषय पर महाराष्ट्र जिला अमरावती के भारत रत्न अंबेडकर संस्कार भवन भीम टेकरी में दिनांक 3 जुलाई 2022 प्रातः 11:00 बजे राष्ट्रीय संयुक्त मोर्चा भारत के महाराष्ट्र के पदाधिकारियों की उपस्थिति में एवं राष्ट्रीय संयोजक सम्मानित गोपाल ऋषीकर भारती जी की अध्यक्षता में निम्न प्रस्ताव पर निर्णय लिया गया
(1) अग्नीपथ योजना को तत्काल बंद कराया जाए ।
(2) पृथक विदर्भ राज्य का अविलंबन निर्माण किया जाए ।
(3) संपूर्ण भारत में अन्य पिछड़ा वर्ग की संख्या के आधार पर अन्य पिछड़ा वर्गों के लिए 52% आरक्षण तत्काल लागू कराया जाए ।
(4) सभी आरक्षित वर्गों का कोटा विशेष भर्ती अभियान चलाकर पूरा किया जाए ।
(5) आरक्षित वर्गों के प्रमोशन हाई कोर्ट सुप्रीम कोर्ट भारतीय सेना तथा निजी संस्थानों में तुरंत लागू कराया जाए ।
(6) भारत के सभी जरूरतमंद बेरोजगार को न्यूनतम ₹25000 एवं योग्यता अनुसार अधिकतम ढाई लाख रुपए का रोजगार लागू कराया जाए ।
(7) आम जनता को बुनियादी सुविधाएं उचित शिक्षा उचित चिकित्सा पक्के आवास तथा समता और सम्मान के साथ जीने के अवसर प्रदान किए जाए ।
(8) 26 नवंबर 2022 को दिल्ली के जंतर-मंतर पर पीपुल्स परलामेंट का निर्माण कर भारत देश की जनता को भी अब संविधान की सुरक्षा की नैतिक जिम्मेदारी उठाने हेतु शैडो (छाया) सरकार का गठन किया जाएगा

इन तमाम समस्त प्रस्ताव को तुरंत राज्यपाल और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन के रूप में राष्ट्र संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारी सम्मानीय विश्वनाथ वाकडे जी (राष्ट्रीय निर्णायक कमेटी राष्ट्रीय संयुक्त मोर्चा भारत)एवं सम्मानीय अनिल नाग बौद्ध जी (राष्ट्रीय सहसंयोजक राष्ट्रीय संयुक्त मोर्चा भारत )सम्मानीय गोपाल ऋषि कर भारती जी (राष्ट्रीय संयोजक राष्ट्रीय संयुक्त मोर्चा भारत) सम्मानीय एडवोकेट प्रोफेसर रमेश पीसे जी (राष्ट्रीय निर्णायक कमेटी महासचिव राष्ट्रीय संयुक्त मोर्चा भारत)
सम्मानीय माया ताई जामुल कर( केंद्रीय सचिव मूलनिवासी मुक्ति मोर्चा सामाजिक संगठन भारत)
सम्मानीय सर डॉक्टर नरेंद्र चंद्र जी सम्मानित सुनील जगन्नाथ जी सम्मानीय दीपक खैरकर जी
सम्मानीय राजेंद्र पाटील जी सम्मानीय केवल निकोसे जी सम्मानीय नरेंद्र नायक जी सम्मानित सुजीत कुमार जी सम्मानित संजय जी सम्मानीय प्रवीण जी उपस्थित थे जिसमें मुख्य तौर पर पदाधिकारियों का यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक रहा

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments