==========================सामाजिक संगठन मूलनिवासी मुक्ति मोर्चा द्वारा नेहरूनगर बालको में जिला संयोजक क्रांति कुमार साव और वार्ड संयोजक रामसनेही कश्यप द्वारा ज्ञान बाई पाल के निवास पर भारत की प्रथम शिक्षिका गुरुमाता सावित्री फुले की स्मृति में महिला सशक्तीकरण अभियान के अन्तर्गत संविधान कथा सत्संग का आयोजन किया गया।इस सत्संग के मुख्य प्रवचन कर्ता मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल ऋषिकर भारती ने कहा कि भारत देश और यहां के मूलनिवासियों को पिछले 4000 वर्षों से विदेशी ताकतों ने भारत के सत्य धर्म और संस्कृति को मिटाकर यहां की जनता का शोषण और बर्बरता करते रहने की शैतानीयत को धर्म और संस्कृति बताकर आतंकवादी तरीकों से गुलाम और लाचार बनाकर रखा है।हमारे महान संतों,महात्माओं और योद्धाओं ने हमेशा कठिन संघर्ष करके अनेकों बार देश और समाज को आजादी दिलाते रहे किन्तु कुछ विदेशी तत्व जातिभेद, लिंग भेद,पूंजीवाद,और छुआछूत को धर्म बनाकर समाज में फुट डालकर राज करते रहने के लिए समाज में आज भी हिंसा ,नफरत और दुराचार फैलाने का काम कर रहे हैं। हमे जल्द से जल्द इस गुलामी से मुक्ति पाने के लिए अब आखिरी गुरु या भगवान भारत का संविधान को मानकर ही 4000 वर्षों की गुलामी को 4वर्षों में समाप्त करने वाले स्वतंत्रता संग्राम से अपनी संवैधानिक असली आजादी प्राप्त करने के लिए सर्वसमाज को एकजुट करें।बालको वेदांता कंपनी के लगातार रोजगार ,और आम जनता को जनसुविधाएं दिलाने में बाधक बनने जैसे जनविरोधी कृत्यों से समाज में गहरा आक्रोश फैल रहा है।क्षेत्र के विधायक और केबिनेट मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने भी बालको के खिलाफ आंदोलन करने का लिखित घोषणा किए थे किन्तु अब जनता में निराशा ही हाथ लगी है।अब वक्त आ चुका है कि सांसद,विधायक,मंत्रियों के भरोसे ना रहकर जनता संगठित होकर संघर्ष के लिए जल्द तैयार रहे।
सत्संग को जिला संयोजक क्रांति कुमार साव,वार्ड संयोजक आर एस कश्यप उपाध्यक्ष रूपा महिलांज, सचिव कु बलजीत कौर , महिला वार्ड अध्यक्ष ज्ञान बाई पाल,सहदेव दास ,कमला वर्मा,संतोषी गुप्ता ने संबोधित किया तथा बड़ी संख्या में वार्ड पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे। सबके लिए चाय नाश्ते के साथ सत्संग का आयोजन रखा गया था।सभी ने तू हिन्दू बनेगा न मुसलमान बनेगा इंसान की औलाद है इंसान बनेगा के संकल्प लेकर संविधान के रास्ते सत्य धर्म पर चलने का संकल्प लिया।

