Thursday, February 26, 2026
Homeदेशमध्यप्रदेश के माननीय राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल के मुख्यातिथ्य में ‘‘वृद्धजनों के...

मध्यप्रदेश के माननीय राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल के मुख्यातिथ्य में ‘‘वृद्धजनों के अधिकार’’ पर राष्ट्रीय संगोष्ठी 11 जुलाई को

अपने स्थापना वर्ष (13 सितम्बर 1995) से ही मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग, भोपाल प्रतिवर्ष मानव अधिकारों के संरक्षण की दिशा में जन जागरूकता प्रसार हेतु समय-समय पर कार्यशाला/संगोष्ठी/जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करता रहा है।

इसी अनुक्रम में मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग द्वारा राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग, नई दिल्ली के सहयोग व संयुक्त तत्वावधान में एक राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की जा रही है। यह राष्ट्रीय संगोष्ठी सोमवार, 11 जुलाई 2022 को सुबह 11ः30 बजे से आर.सी.व्ही.पी. नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी, भोपाल के लघु सभागार (आडिटोरियम) में होगी। राष्ट्रीय संगोष्ठी का केन्द्रीय विषय ’’वृद्धजनों के अधिकार’’ रखा गया है। संगोष्ठी के आयोजन का उद्देश्य जन सामान्य, फील्ड अधिकारियों व विधि विद्यार्थियों को वृद्धजनों के अधिकारों के बारे में विस्तार से अवगत कराना व वृद्धजनों के साथ होने वाले कथित उपेक्षाभाव को रोकने के लिये संवेदनशील बनाना है।
इस राष्ट्रीय संगोष्ठी के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश के माननीय राज्यपाल महोदय श्री मंगुभाई पटेल होंगे। संगोष्ठी की अध्यक्षता राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग, नई दिल्ली के माननीय अध्यक्ष न्यायमूर्ति श्री अरूण मिश्रा करेंगे। संगोष्ठी में राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग, नई दिल्ली के माननीय सदस्य न्यायमूर्ति श्री एमएम कुमार, माननीय सदस्य श्री राजीव जैन, मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के माननीय अध्यक्ष न्यायमूर्ति श्री नरेन्द्र कुमार जैन, मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के माननीय सदस्यद्वय श्री मनोहर ममतानी एवं श्री सरबजीत सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में तथा महाराष्ट्र मानव अधिकार आयोग, मुम्बई के माननीय अध्यक्ष न्यायमूर्ति श्री केके तांतेड़ आमंत्रित अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
संगोष्ठी में विषय वक्ता के रूप में सीबीआई के सेवानिवृत्त निदेशक श्री ऋषि कुमार शुक्ला, वृद्धजनों के हित में महती कार्य करने वाली नई दिल्ली की अंतर्राष्ट्रीय परामर्शी (सलाहकार) डा. माला कपूर शंकरदास, हेल्प-एज इंडिया (गैर शासकीय संगठन) की राज्य प्रमुख (मध्यप्रदेश) श्रीमती संस्कृति खरे गौर सहित वृद्धजनों के अधिकार विषय पर विशेष माहिती रखने वाली सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण संचालनालय, भोपाल की संयुक्त संचालक श्रीमती राजश्री राॅय उपस्थित रहेंगीं।
इसके अलावा आमंत्रित न्यायमूर्तिगण, न्यायाधीशगण, राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग, नई दिल्ली के महासचिव श्री देवेन्द्र कुमार सिंह, संयुक्त सचिव श्री हरीशचन्द्र चैधरी, मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग, भोपाल के सचिव श्री शोभित जैन, आयोग के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री बी.बी. शर्मा, अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण, राज्य शासन के वरिष्ठ अधिकारीगण, वृद्धजनों के कल्याण क्षेत्र में कार्य करने वाले गैर शासकीय संगठनों के पदाधिकारी एवं सदस्यगण, वरिष्ठ नागरिकगण तथा भोपाल के विभिन्न महाविद्यालयों/ विश्वविद्यालयों में विधि संकाय में अध्ययनरत विद्यार्थीगण भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments