===========================राष्ट्रीय संयुक्त मोर्चा ,मूलनिवासी मुक्ति मोर्चा द्वारा बालको नगर कोरबा कार्यालय में एक रूटीन कार्यक्रम का आयोजन भारतीय संविधान सुरक्षा जनांदोलन के अन्तर्गत दिनांक 17/07/2022 को मुख्य आयोजक मोर्चा के जिला संयोजक क्रांति कुमार साव द्वारा आयोजित किया गया।कार्यक्रम को मुख्य वक्ता मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल ऋषिकर भारती ने कहा कि भारत देश को अंग्रेजो ने 200 वर्षों के शासन में जितना नहीं लूट पाए थे आज 7 वर्षों में हिंदुत्व के नाम पर काबिज भारतीय जानता पार्टी की मोदी सरकार में बैठे मुट्ठी भर गांधी जी के हत्यारे नाथूराम गोंडसेवादियो ने लूट मचा दिया है।किसी देश की मुद्रा का तेजी से पतन तभी होता है जब उस देश के नेताओं और शासकों के मॉरल या चरित्र का पतन होता है।पेड़ हमेशा ऊपर से सूखते है।आम जनता केवल उनका आंख मूंदकर अनुकरण करते रहती है।यही सिद्धांत आज भारत की मुद्रा एक रुपया जो कि 1947 में एक अमरीकी डॉलर के बराबर था आज मोदी के हिन्दू रामराज में 80/ के बराबर आ गया है।एक तरफ अडानी,अंबानी जैसे पूंजीवादी तत्वों की संपत्ति हर घंटे में 90 करोड़ रुपए की अपरंपार बढ़ रही है तो दूसरी तरफ 90 करोड़ गरीब लोगों को 90/ रू रोज की आमदनी नहीं मिल रही है।सारी दुनिया में अमीर गरीब हैं किन्तु भारत में जातिभेद,लिंग भेद, अमीरी, गरीबी ,हिंसा और बलात्कारों को धर्म और देवी देवताओं से जोड़ने की प्रथाओं को भाजपा अपना हिन्दू राष्ट्र बता रही है। भाजपा के मुट्ठी भर 1% ब्राह्मण यदि हिन्दू राष्ट्र की बात करें तो राष्ट्रवादी और मुसलमान यदि स्लामी राष्ट्र की ,सीख यदि खालिस्तान की आदिवासी गोंड यदि गोंडवाना राष्ट्र की बाते करें तो वो आतंकवादी,नक्सलवादी वाह क्या गजब की देशभक्ति सत्ता पाते ही दो कौड़ी के विदेशी तत्व भारत के मूलनिवासियों को सीखा रहे हैं ? हम सभी 95% भारतवासी, मूलनिवासियों को राष्ट्रीय संयुक्त मोर्चा मूलनिवासी मुक्ति मोर्चा के साथ मिलकर इन 1% उल्टी खोपड़ी वाले नाथूराम वादियों को जितने जल्दी हो सके समझना ही होगा कि ये धर्मनिरपेक्ष भारत राष्ट्र है और यह भारत के संविधान से चलेगा।दुखद बात है कि भाजपा के कुछ नेता पूरी तरह गुंडा गर्दी आतंकवाद का सहारा लेकर भारत के लोकतंत्र और जनता को कुचल देने के लिए स्थापित मीडिया,न्यायपालिका,मिलिट्री और कार्यपालिका का दुरुपयोग करते जा रहे हैं इससे देश में श्रीलंका जैसे हालत बनते जा रहे हैं जो की भारतीय लोकतंत्र लिए सबसे बड़ी बदनामी का कारण बन जाएगा।इसलिए देश को अराजकता से बचाने देश के बुद्धिजीवियों को अपने जातीय,सांप्रदायिक और धन दौलत का स्वार्थ त्यागकर देश को सही पटरी पर लाना ही होगा अन्यथा यह देश हिन्दू ,मुस्लिम तालिबानियों के हाथ बहुत ही तेज़ी से जा रहा है। हम राष्ट्रीय संयुक्त मोर्चा की ओर से लगातार सर्व समाज के लोगों से अपील करते जाते है लोग राष्ट्रीय संयुक्त मोर्चा के साथ जल्द जुड़कर भारत राष्ट्र,भारतीय संविधान और मानव अधिकारों के रक्षार्थ अपने देश और समाज का ऋण चुकाने की भावना से बाबा साहब अम्बेडकर जी के अनुसार अपनी आय का बीसवां हिस्सा दान करने सामने आएं।
कार्यक्रम को जिला संयोजक क्रांति कुमार साव ,प्रदेश सचिव जय प्रकाश पोर ते,संभागीय कार्यवाहक अध्यक्ष सतपाल दास महंत,संभागीय संगठन सचिव हलीम खान,बालको अध्यक्ष प्यारे दास महंत,उपाध्यक्ष रूपा मही लांगे ,बालको महिला अध्यक्ष पुष्पा राव,संभागीय महासचिव निर्मल चन्द्र कसार,परसा भांठा अध्यक्ष गायत्री साहू,कोषाध्यक्ष सुकन्या साहू ने भी संबोधित किया।सभी ने संगठन को बढ़ाने के लिए संकल्प लेकर काम करने का निर्णय लिया।

