Thursday, February 26, 2026
Homeबालाघाटजहरीली एवं अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही

जहरीली एवं अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही

समनापुर-आमगांव से 30 हजार 200 रुपये का महुआ लाहन एवं कच्ची शराब जब्त
पिछले दिनों गुजरात राज्य में जहरीली शराब के सेवन से हुई जनहानि के मद्देनजर एवं आबकारी आयुक्त मध्य प्रदेश शासन के निर्देशों के परिपालन में चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत दिनांक 29 जुलाई को आबकारी विभाग की टीम ने ग्राम समनापुर-आमगांव में छापामार कार्यवाही कर 30 हजार 200 रुपये का महुआ लाहन एवं कच्ची शराब जब्त की है।
जिला आबकारी अधिकारी श्री सुरेंद्र कुमार उरांव के मार्गदर्शन में एवं कंट्रोल रूम प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री एस डी सूर्यवंशी के नेतृत्व में मदिरा का अवैध रुप से निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय कर रहे हैं लोगों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत आज 29 जुलाई को ग्राम समनापुर-आमगांव के जँगल में कार्यवाही की गई है। इस कार्यवाही में लगभग 400 किलोग्राम महुआ लाहन एवं लगभग 15 लीटर कच्ची शराब जब्त कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के अंतर्गत 01 प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए गया है। जब्त महुआ लाहन का सेम्पल लेकर शेष लाहन मौके पर नष्ट किया गया । जब्त सामग्री का बाजार मूल्य 30 हजार 250 रुपये है। आज की इस कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी एस डी सूर्यवंशी, उपनिरीक्षक रमाकांत बघेल, आरक्षक सुरेंद्र गजभिए, लखन चौधरी, आरिफ खान उपस्थित रहे। इस प्रकार की कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी। मूकनायक समाचार बालाघाट जिला ब्यूरो।।।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments