Thursday, February 26, 2026
Homeभोपालआयोग ने किया जिला जेल आगर-मालवा का निरीक्षण जेल में स्थायी चिकित्सक...

आयोग ने किया जिला जेल आगर-मालवा का निरीक्षण जेल में स्थायी चिकित्सक की नियुक्ति के लिये शासन को अनुषंसा करेंगे

मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के माननीय अध्यक्ष न्यायमूर्ति श्री नरेन्द्र कुमार जैन एवं आयोग के रजिस्ट्रªार (लॉ) श्री नवनीत कुमार गोधा ने गुरूवार (21 जुलाई 22) को जिला जेल आगर-मालवा का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आयोग के पदाधिकारियों ने जेल अधीक्षक से यहां निरूद्ध सज़ायाफ्ता एवं विचाराधीन बंदियों की स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु जांच व उपचार व्यवस्था सहित डॉक्टर्स व दवाईयों की उपलब्धता आदि की जानकारी ली। जिला जेल अधीक्षक श्री गिरधारी लाल ओसारी ने बताया कि एक अंषकालिक चिकित्सक हैं, जो समय-समय पर बीमार कैदियों का इलाज करती है। इस पर आयोग अध्यक्ष न्यायमूर्ति श्री जैन ने कहा कि जिला जेल में स्थायी चिकित्सक की व्यवस्था किये जाने के लिये राज्य शासन को शीघ्र ही अनुषंसा भिजवायी जायेगी। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार आगर-मालवा श्री संजीव सक्सेना सहित समस्त जेल स्टॉफ मौजूद था।
आयोग पदाधिकारियों ने यहां बंदियो को दी जाने वाली विधिक सहायता (लीगल एड) पैरोल, रेफरल प्रोसेस, बैरकों में उपलब्ध सुविधाओं, पेयजल, भोजन निर्माण एवं वितरण व्यवस्था, भोजन भंडार गृह, साफ-सफाई, परिजनों से मुलाकात सहित अन्य विषयों पर भी विस्तार से जानकारी ली। जेल में निरूद्व बंदी रजिस्टर भी चेक किये। जेल अधीक्षक ने बताया कि जिला जेल आगर-मालवा में इस समय कुल 122 बंदी हैं। जिसमें 19 सज़ायाफ्ता एवं 103 विचाराधीन बंदी हैं। यहां फिलहाल कोई भी महिला बंदी नहीं है। निरीक्षण के दौरान आयोग के पदाधिकारियों ने सम्पूर्ण जेल परिसर का मुआयना कर बड़ी बारीकी से व्यवस्थाओं को देखा।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments