Thursday, February 26, 2026
Homeबालाघाटमतदाता जागरूकता अभियान.

मतदाता जागरूकता अभियान.

टेक होम राशन के पैकेट से दिया जा रहा है मतदान करने का संदेश

महिला एवम बाल विकास विभाग द्वारा नगरीय निकाय एवम त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए विभन्न गतिविधियों का आयोजन कर सतत मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में लालबर्रा परियोजना अंतर्गत पांढरवानी सेक्टर में टेक होम राशन के पैकेट पर मतदाता जागरूकता संदेश लिख कर हितग्राहियों को वितरित किए गए और अपना बहुमूल्य वोट जरूर देने का संदेश दिया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती मनीषा लुम्बा ने बताया कि सेक्टर पर्यवेक्षक द्वारा सभी हितग्राहियों को मतदान करने की शपथ भी दिलाई जा रही। ये टेक होम राशन गर्भवती और धात्री माताओं को प्रति सप्ताह विभाग द्वारा प्रदान किया जाता है और निर्वाचन के समय इसके माध्यम से मतदान करने का संदेश भी दिया जा रहा है।

मुकनायक समाचार बालाघाट जिला ब्यूरो-आकाश घरडे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments