राष्ट्रीय संयुक्त मोर्चा भारत द्वारा समग्र विपक्ष एवं 99% मूलनिवासी जनप्रतिनिधियों से राष्ट्रपति चुनाव में संविधान वादी आदिवासी नेता विश्वनाथ वाकडे जैसे राष्ट्रभक्त को प्रत्याशी बनाने की विनम्र अपील
============================भारतीय संविधान,भारत राष्ट्र एवं मानव अधिकारों के रक्षार्थ बनाए जा रहे राष्ट्रीय संयुक्त मोर्चा भारत के राष्ट्रीय संयोजक गोपाल ऋषिकर भारती ने भारत के समस्त विपक्षी पार्टियों तथा भारत देश के 99% मूलनिवासी समाज के सांसदों और विधायकों से विनम्र अपील की है कि भारत देश की जनता को हिन्दू राष्ट्रवाद की आड़ में खासकर सबसे ज्यादा आदिवासियों को गुलाम और लाचार बनाए जाने पर आमादा भारतीय जनता पार्टी की मोदी सरकार एक आदिवासी महिला को मोहरा बनकर राष्ट्रपति प्रत्याशी बनाने के सही विकल्प के रूप में अखिल भारतीय आदिवासी धर्म परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय विश्वनाथ वाकडे जैसे राष्ट्रभक्त आदिवासी नेता को राष्ट्रपति बनाने हेतु सर्वसम्मत प्रत्याशी तत्काल घोषित किया जाए।
भारतीय जनता पार्टी अपने अदानी,अंबानी जैसे कालाबाजारी पूंजीपतियों को आदिवासी अंचल की जमीनों पर कब्जा दिलाने के लिए भारत के संविधान में आदिवासियों के हित में बने कानूनों को सबसे बड़ी बाधा को हटाने और आदिवासियों को यूरेशियन विदेशी पंडितो के मंदिरों में झाड़ू पोछा लगाते रहने के लिए मूलनिवासियों का तेजी से हिंदूकरण करना चाहती है इसका सबको मिलकर जोरदार विरोध करना होगा।श्रीमती द्रो पति मुर्मू को झारखंड का पूर्व में राज्यपाल रहते तात्कालिक भाजपा सरकार ने आदिवासियों के जल,जमीन, जंगल और जोरू बेटियों की रक्षा के लिए बनाए गए कानूनों में संशोधन करवाकर काले कानून बनाने का जनविरोधी कार्य किया तब मैडम मुर्मू चुपचाप तमाशबीन बनी रही थी उसी समय राखीगढ़ी आंदोलन शुरू हुआ था तथा कई आदिवासी नेताओ को अनावश्यक जेलों में सनियोजिट गिरफ्तार कर उनको मौत के मुंह में ढकेला गया था।
भारत राष्ट्रविरोधी आर एस एस और भाजपा को सही सबक सिखाने का वक्त आया है सम्पूर्ण विपक्ष यदि राष्ट्रीय संयुक्त मोर्चा द्वारा बनाई जा रही स्टेटजी पर कार्य करता है तो भाजपा की जमानत जप्त की जा सकती है।अभी भी वक्त है कि देश को बचाने वाली ताकतें किसी भी कुर्बानी को देकर एकजुट हो ताकि भारत देश पर भाजपा और उसके हिंसा,नफरत और दुराचार फैलाने वाले जातिवादी हिंदुत्व का मुंहतोड़ जवाब दिया जा सके।

