Thursday, February 26, 2026
Homeगुजरातअखिल भारतीय आदिवासी धर्म परिषद गुजरात प्रदेश कमेटी के द्वारा आदिवासी धर्म...

अखिल भारतीय आदिवासी धर्म परिषद गुजरात प्रदेश कमेटी के द्वारा आदिवासी धर्म सम्मेलन.

आज दिनांक 25/6/2022को अखिल भारतीय आदिवासी धर्म परिषद गुजरात प्रदेश कमेटी के द्वारा आदिवासी धर्म सम्मेलन अंबेडकर भवन गोधरा में की भी एस लट्टा की अध्यक्षता में संपन्न हुई और संचालन प्रवीण पारगी ने की l
इस सम्मेलन में एक सवाल से कहा गया कि पूरे भारतवर्ष में आदिवासियों के अलग धर्म कोड केंद्र सरकार लागू करें अन्यथा होगा आंदोलन l इस विषय पर विशेष रूप से चर्चाएं हुईl और इस सम्मेलन में देश के विभिन्न प्रदेशों से आदिवासी अगुआ शामिल हुए
इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में गीता श्रीउरांव पूर्व मंत्री झारखंड सरकार प्रदेश अध्यक्ष झारखंड अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषदl उद्घाटनकर्ता विश्वनाथ वाकडे, लालू भाई वसावा अति विशिष्ट अतिथि मुख्य वक्ता प्रेम शाही मुंडा भुवन सिंह कोराम आदि शामिल हुएl इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय आदिवासी धर्म परिषद का संरक्षक के रूप में लालू भाई वसावा को नियुक्ति पत्र दिया गया l
आदिवासी धर्म सम्मेलन में सर्व समिति से निम्नलिखित प्रस्ताव पारित की गई l
1. आदिवासियों के धर्म एवं संस्कृति की पहचान है संपूर्ण भारत वर्ष में भारत की जनगणना प्रपत्र में आदिवासी धर्मकोड का उल्लेख अभिलंब किया जाए l
2 अखिल भारतीय आदिवासी धर्म परिषद का गुजरात प्रदेश समीर दामोर को सर्व समिति से नियुक्ति पत्र देकर घोषणा की गई l
3. गुजरात प्रदेश के आदिवासी समाज से निवेदन है कि आदिवासी समाज का धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम कर्मकांड -शादी बिबाह नेग जोग जोक पुजारा (कोटवाल )से ही किया जाए l
4. गुजरात प्रदेश में आदिवासी धार्मिक न्यास बोर्ड गठन अभिलंब किया जाए l
5 अनुसूचित जनजाति क्षेत्र में पांचवी अनुसूची मैं दिए गए एक अधिकार गुजरात में लागू किया जाए l
6.गुजरात राज्य में आदिवासी क्षेत्रों में पंचायत चुनाव में पेशा कानून के द्वारा दिए गए अधिकार को पंचायत चुनाव में अविलंब लागू करो l
7. गुजरात राज्य में आदिवासियों कके सभी क्षेत्रीय भाषाओं को सरकारी मान्यता अभिलंब दिया जाए l
इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय सचिव मेगलाल लाल मुंडा,, नारायण गजबे, उपेंद्र चौधरी, भूपेंद्र चौधरी अरुण पटेल , भंवरलाल परमार,कांति रोथ पुरुषोत्तम राठौवे ,सिदाम मुंडा यादि शामिल हुए l

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments