खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग बालाघाट की टीम द्वारा आज 30 अप्रैल को बालाघाट शहर में स्पेशल ड्राइव के अंतर्गत विभिन्न ब्रांड के चाय पत्तियों के 10 नमूने जांच हेतु लेकर प्रयोगशाला भेजें गये। गोंदिया रोड स्थित सांवरिया आइसक्रीम पर छापामार कार्यवाही करते हुए लस्सी एवं बादाम शेक के नमूने जांच हेतु लिए गए। मौके पर विक्रय का लाइसेंस नहीं पाए जाने पर विक्रेता को अल्टीमेटम दिया गया है । ज्ञात हो कि ग्रीष्म ऋतु दौरान शहर में ठंडाई, कुल्फी, आइसक्रीम, आम का रस आदि का विक्रय बढ़ जाता है। विभाग द्वारा समस्त गतिविधियों पर निगरानी रखते हुए निरंतर कार्यवाही की जा रही है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री योगेश डोंगरे ने यह जानकारी दी है।।
*मुकनायक समाचार के लिए अंकित सरकार की रिपोर्ट*

