Thursday, February 26, 2026
Homeदेश*सिवनी मालवा में पांचवें दिन भी सूने रहे चने के खरीदी केंद्र,...

*सिवनी मालवा में पांचवें दिन भी सूने रहे चने के खरीदी केंद्र, मंडी में गेहूं की बंपर आवक*

नर्मदापुरम जिले की सिवनी मालवा तहसील में समर्थन मूल्य पर चना की खरीदी शुरू हुए पांच दिन बीत चुके हैं, लेकिन खरीदी केंद्र अब तक सूने हैं। प्रशासन ने सिवनी मालवा विकासखंड में चने के 12 खरीदी केंद्र बनाए हैं। पांचवें दिन शुक्रवार को भी इनमें से किसी केंद्र में किसान उपज लेकर नहीं पहुंचे। पिपलिया समिति प्रबंधक शब्बर सिंह रघुवंशी ने बताया कि 4 दिनों से सहकारी कर्मचारियों की कलमबंद हड़ताल जारी है, जिसके चलते खरीदी का कार्य नहीं किया जा रहा है ना ही मैसेज भेजे जा रहे हैं।

जिसके चलते चना खरीदी केंद्र खाली पड़े है, हड़ताल समाप्त होने के बाद ही किसानों को मैसेज भेजे जाएंगे। सरकारी खरीदी केंद्रों में भले ही सन्नाटा पसरा हुआ है, लेकिन कृषि उपज मंडी बानापुरा किसानों से गुलजार है। गेहूं की उपज अब मंडी में आने लगी है वही मंडी में अच्छा भाव मिलने के चलते किसान समर्थन मूल्य पर बेचने का इंतजार ना करते हुए अपनी उपज कृषि उपज मंडी लेकर पहुंच रहे हैं।

व्यपारियों ने बताया कि कृषि उपज मंडी बानापुरा में गेहूं की बंपर आवक है, यहां समर्थन मूल्य से अधिक दाम व्यापारी दे रहे हैं। गुरुवार को कृषि उपज मंडी बानापुरा में हुई नीलामी में किसानों को अधिकतम 2140 एवं न्यूनतम 1980 रुपए गया है। वहीं सरकार द्वारा गेहूं का समर्थन मूल्य 2015 रुपए समर्थन मूल्य दे रही है, लेकिन उपज बेचने के बाद भुगतान के लिए महीनों इंतजार करना पड़ता है। दूसरी ओर, नीलामी में गेहूं बेचकर उन्हें एक-दो दिन में या 2 लाख तक का नगद भुगतान मिल जाता है। इसलिए इस बार उनका रुझान सरकारी खरीदी से ज्यादा मंडी की नीलामी में है। संभवत: इसी वजह से सरकारी खरीदी केंद्र सूने हैं।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments