Thursday, February 26, 2026
Homeदेश*राज्य कबड्डी चैम्पियनशिप का मंडला में हुआ आगाजकेन्द्रीय मंत्री श्री कुलस्ते एवं...

*राज्य कबड्डी चैम्पियनशिप का मंडला में हुआ आगाजकेन्द्रीय मंत्री श्री कुलस्ते एवं राज्यसभा सांसद ने किया शुभारंभ*

मण्डला 29 अप्रैल 2022
पुलिस लाइन मैदान में 69वीं मध्यप्रदेश इंटर डिस्ट्रिक सीनियर मेंस स्टेट कबड्डी चैम्पियनशिप 2022 का भव्य शुभारंभ भारत सरकार के केंद्रीय इस्पात व ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, राज्यसभा सांसद संपतिया उइके, विधायक देवसिंह सैयाम, विधायक नारायण सिंह पटटा, कलेक्टर हर्षिका सिंह, पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत, जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष भीष्म द्विवेदी की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। 4 दिवसीय कबड्डी चैम्पियनशिप के कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों के कबड्डी खिलाड़ियों ने शुभारंभ दिवस के अवसर पर महात्मा गांधी स्टेडियम से पारंपरिक गुदुम्ब लोकनृत्य एवं नगाड़ों की धुन के साथ हजारों खिलाड़ी नगर के प्रमुख मार्ग से मार्चपास्ट करते हुए पुलिस लाइन खेल मैदान पहुंचे। इस दौरान मण्डला नगर के नागरिकों, समाजसेवियों, खेलप्रेमियों ने मार्चपास्ट के दौरान खिलाड़ियों का जगह-जगह हर्ष उल्लास के साथ पुष्पवर्षा कर आत्मीय स्वागत किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय इस्पात व ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते ने कहा कि राज्य स्तरीय कबड्डी चैम्पियनशिप का आयोजन देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ’खेलो इंडिया’ और ’फिट इंडिया’ के विजन का ही एक हिस्सा है जिसे जिला कबड्डी संघ ने मण्डला जैसे जनजाति क्षेत्र में मूर्त रूप देकर इस आयोजन को भव्यता प्रदान की है। उन्होंने कहा कि कबड्डी के इस आयोजन में सभी खिलाड़ी अपना भविष्य का लक्ष्य निर्धारित कर न केवल अपना बल्कि देश का सपना साकार करेंगे। जिला कबड्डी संघ खेल एवं युवा कल्याण विभाग का इस दिशा में प्रयास सराहनीय है। ऐसे आयोजनों से होनहार खिलाड़ियों को तलाशने और तराशने का बेहतर माध्यम है। ’आजादी के अमृत महोत्सव’ के वर्ष में मण्डला जिले में खेल के क्षेत्र में हो रहे आयोजन खिलाड़ियों के भविष्य की नयी इबारत लिखेंगे। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद संपतिया उइके ने कहा कि इस आयोजन को लेकर पूरे जिले में उमंग और उत्साह का वातावरण खेल के प्रति बना है। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि यहां खेल रहे खिलाड़ी निकट भविष्य में राष्ट्रीय स्तर पर अपना खेल का कौशल दिखाकर मध्यप्रदेश का नाम गौरवान्वित करेंगे।
इसके पूर्व जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष भीष्म द्विवेदी ने 4 दिवसीय कबड्डी चैम्पियनशिप के शुभारंभ अवसर पर स्वागत उद्बोधन में कबड्डी चैम्पियनशिप के आयोजन के मूल उद्देश्यों को लेकर विस्तार से जानकारी रखी। उन्होंने इस आयोजन में सहयोग व सहभागिता प्रदान करने वाले सभी सम्मानीयजनों का धन्यवाद भी ज्ञापित किया। इस अवसर पर जिले के वरिष्ठ खिलाड़ी, आयोजन समिति की टीम, जिला कबड्डी संघ एवं अन्य खेल संगठन के खिलाड़ी व पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
*मुकनायक समाचार के लिए मण्डला जिला ब्यूरो अजय जाटव की रिपोर्ट*

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments