Thursday, February 26, 2026
Homeदेशभोपाल में 8 फीट ऊंची चलायमान बुध्द प्रतिमा का अनावरण एवं करुणा...

भोपाल में 8 फीट ऊंची चलायमान बुध्द प्रतिमा का अनावरण एवं करुणा बुध्द विहार का उद्घाटन

सौंसर:
भारतीय बौद्ध महासभा की संरक्षक महा उपासिका मिराताई अम्बेडकर, ट्रस्टी चैयरमैन डॉ. हरीश रावलिया,राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रबोधि पाटील, ट्रस्टी कार्याध्यक्ष एड. भीमराव आंबेडकर, ट्रस्टी कोषाध्यक्ष धम्मरतन सोमकुंवर प्रदेश महासचिव चिंतामन पगारे तथा जापान,थाईलैंड, नेपाल, श्रीलंका, लद्दाख से बौद्ध भिक्षुओं व देश विदेश के अतिथियों की उपस्थिति में तुलसीनगर भोपाल स्थित करुणा बुध्द विहार में दिनाँक 30 अप्रैल 2022 को थाईलैंड से आई 8 फीट ऊंची तथागत बुद्ध की चलायमान प्रतिमा का अनावरण होगा। 1 मई को मध्यप्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की प्रमुख उपस्थिति में सांची, राजगीर, बुध्द गया,नालन्दा, अजंता की प्रतिकृतियों पर आधारित तथा भगवान गौतम बुद्ध के उपदेशों से उकेरित भव्य करुणा बुध्द विहार का उदघाटन व धम्म देशना कार्यक्रम होगा। भारतीय बौद्ध महासभा के प्रदेश सदस्य एस. आर. शेंडे, प्रदेश प्रवक्ता एड. रमेश लोखंडे, जिलाध्यक्ष नरेंद्र पाटील ने प्रस्तुत समारोह में सभी से उपस्थित रहने की अपील की है ।
———————————————–

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments