सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री राहुल नायक ने जिले के समस्त शासकीय महाविद्यालयों एवं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के प्राचार्यों से कहा है कि वे अपनी संस्था के अनुसूचित जाति वर्ग के नवीन विद्यार्थियों द्वारा शैक्षणिक सत्र 2021-22 में MPTAASC पोर्टल पर पोस्ट मेट्रिक छात्रवृत्ति के लिए किये गये आवेदनों का 10 मई 2022 तक अनिवार्य रूप से सत्यापन करें, जिससे छात्रवृत्ति स्वीकृति की कार्यवाही शीघ्रता से की जा सकेगी।
MPTAASC पोर्टल पर पीजी कालेज बालाघाट के 451 में से 228, वारासिवनी कालेज के 300 में से 14, कटंगी कालेज के 133 में से 82, कमला नेहरू कालेज बालाघाट के 88 में से 83, शासकीय आईटीआई बालाघाट के 58 में से 07, लांजी कालेज के 46 में से 39, बैहर कालेज के 38 में से 22, पालीटेक्निक कालेज बालाघाट के 32 में से15, किरनापुर आईटीआई के 24 में से 10, पालडोंगरी आईटीआई के 22 में से 22, बैहर आईटीआई के 11 में से 11 एवं लांजी कालेज के 46 में से 39 आवेदन सत्यापन के लिए लंबित है। इस प्रकार MPTAASC पोर्टल पर प्राप्त 1419 आवेदनों में से 813 का सत्यापन हुआ है और 606 आवेदन सत्यापन के लिए लंबित है।
नवीनीकरण के प्रकारणों का 30 अप्रैल तक निराकरण करें
इसी प्रकार प्राचार्यों को निर्देशित किया गया है कि शैक्षणिक सत्र 2021-22 के अनुसूचित जाति वर्ग के नवीनीकरण विद्यार्थियो की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति दिनांक 30 अप्रेल 2022 के पूर्व शत-प्रतिशत किये जाने के निर्देश शासन द्वारा दिये गये है । अत: अपनी संस्था में अध्ययनरत समस्त अनुसूचित जाति वर्ग के पात्र नवीनीकरण विद्यार्थियो की छात्रवृत्ति आवेदन पत्रो का तत्काल परीक्षण कर स्वीकृतियां जारी करें एवं अशासकीय संस्थाओ में अध्ययनरत विद्यार्थियो के आवेदन पत्रो को प्राप्त कर प्रपोजल सहित नोडल प्राचार्य के माध्यम से निर्धारित तिथि के भीतर सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग कार्यालय बालाघाट को उपलब्ध करायें।
*मुकनायक समाचार के लिए संभागीय ब्यूरो अंकित सरकार की रिपोर्ट*

