ताम्र परियोजना मलाजखंड के अंदर ग्राउंड में काम कर रहे मजदूरों तीन फीट ऊंचाई से पत्थर गिरने से एक मजदूर की मौके पर मौत हो गई।जबकि दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से हालत गंभीर देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य के भिलाई जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस ने सूचना मिलते ही मृतक का शव बरामद कर पंचनामा कार्रवाई पूरी कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप मर्ग कायम किया है। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही बैहर एसडीएम तन्मय वशिष्ठ शर्मा, क्षेत्रीय विधायक मौके पर पहुंचे और घटना की पूरी जानकारी ली गई।
*मूकनायक समाचार संभागीय ब्यूरो अंकित सरकार की रिपोर्ट*

