Thursday, February 26, 2026
Homeदेशघर-घर संविधान मुहिम M. P. के बालाघाट जिले में संविधान जन जागृति...

घर-घर संविधान मुहिम M. P. के बालाघाट जिले में संविधान जन जागृति का कार्यक्रम ।

सामाजिक परिवर्तन और आर्थिक मुक्ति के आंदोलन को संवैधानिक लोकतांत्रिक ताकत से मजबूत करने हेतु बहुजन महापुरुषों के साहित्य को फुले, साहू ,अंबेडकर ,बिरसा मुंडा ललई सिंह यादव, पेरियार और तमाम संत रविदास, संत कबीर, संत गुरु की वाणी के माध्यम से बालाघाट में बीएसपी को मजबूत करने हेतु संविधान जनजागृति अभियान संत रविदास जयंती से जारी है, प्रथम चरण कटंगी विधानसभा से निरंतर 1000 संविधान एवं 1000 गुलामगिरी की किताब आदरणीय सचीन कुमार जोन प्रभारी बसपा की ओर से नि:शुल्क घर घर जाकर किताबों का वितरण किया जा रहा है जिसमें संविधान के बारे में लोगों को बता कर उनको उनके हक अधिकार से अवगत करा कर कैडर के माध्यम से जानकारी दी जा रही है एवं साथी उन्हें किताबें दी जा रही है।
*मुकनायक समाचार* से चर्चा करते हुए सचीन कुमार जी ने बताया कि भारतीय लोकतंत्र जिस नीति और विधान से चलता है वह भारतीय संविधान है जिसकी जानकारी व्यापक और वृहद रूप से प्रत्येक भारतीय को होना चाहिए , हम अपने कर्तव्य और अधिकारों के साथ-साथ समता, स्वतंत्रता, बंधुत्व और न्याय का पालन करते हुए प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी को सुनिश्चित करने का कार्य और समतामूलक समाज बनाने की दिशा में एक आदर्श राष्ट्र का निर्माण करने में कामयाब हो सके जिससे हम जल्द ही विकासशील देश से विकसित राष्ट्र में भी शामिल हो पाएंगे आजादी के 73 वर्ष होने के बावजूद भी भारतीय संविधान की जानकारी जिस व्यापक रूप से प्रत्येक राज्य सरकारों द्वारा अपने-अपने राज्यों और उनके नागरिकों को निरंतर प्रचार-प्रसार के माध्यम से समझानी चाहिए थी ताकि हम जाति वर्ण से निकलकर भारत के लोग की संकल्पना को पूर्ण कर पाते उस व्यापकता में उसकी निरंतरता में कहीं ना कहीं एक बड़ी खामी और कमी देखने को मिली जिसके कारण आज तक हम भारत के लोग नहीं बन पाए ,हम लोग आज भी वर्ण और जाति के नाम पर ही जाने जाते हैं और उनके बीच में विवाद और आए दिन झगड़े देखने को मिलते हैं इसके पीछे जो कारण है वह भारतीय संविधान की पवित्र नागरिकता का मानवता का क्षमता का स्वतंत्रता और बंधुता का भाव का प्रचार प्रसार ना हो पाना है जिससे हम अपने जिले से प्रारंभ करते हुए आगे निरंतर जारी रखने की कोशिश करेंगे इस दिशा में प्रत्येक नागरिक का प्रत्येक व्यक्ति का जो भारतीय है और भारतीयता को मजबूत करना चाहता है इस राष्ट्र को सशक्त राष्ट्र में तब्दील करना चाहता है उससे हमारे इस अभियान में सहयोग की अपील है ऐसी गुजारिश करते हुए आप सभी का तहे दिल से धन्यवाद मेरा भारत महान
जय विज्ञान जय संविधान।

*मुकनायक समाचार बालाघाट से अंकित सरकार की रिपोर्ट*

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments